Metro Plus News
Uncategorizedउद्योग जगतफरीदाबादराजनीति

युवा वर्ग को बैंकों से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा BYST: मल्होत्रा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 अगस्त
: भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट आने वाले समय में विभिन्न बैंकों के सहयोग से युवा वर्ग को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को और तेज करेगा। ट्रस्ट के मैंटर्स और बैंकर्स के बीच टैप डीसी कांंफ्रेंस हाल में आयोजित बैठक में मैंटर्स तथा बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संबंध में चर्चा की।
इस मौके पर मैंटर चैप्टर चेयरमैन जे.पी. मल्होत्रा ने बताया कि बीवाईएसटी एक नॉन-प्रोफिट वालेंट्री आर्गेनाईजेशन है जिसकी स्थापना 1992 में युवा वर्ग को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए की गई।
बीवाईएसटी के संबंध में जानकारी दी गई कि इसकी फिलोस्फी वेल्स के प्रिंस की विचारधारा पर आधारित है। अब तक 6.25 लाख से अधिक युवा बीवाईएसटी से लाभान्वित हो चुके हैं। बीवाईएसटी के प्रोग्राम जिनमें आंत्रेप्यूनरशिप अवेयरनैस प्रोग्राम, काउंसलिंग, ट्रेनिंग, बिजनेस प्लांट डेवलपमैंट, मैन्टरिंग, मोनिटरिंग और नेटवर्किंग शामिल हैं, द्वारा युवा वर्ग की सहायता की जाती है। बीवाईएसटी की सिफारिशों पर विभिन्न बैंक 288 करोड़ रूपये दे चुके हैं और औसत ऋण 5 लाख रूपये प्रति आंत्रेप्यूनर है।
इस अवसर पर प्रोजैक्ट हैड बीवाईएसटी सुश्री शालिनी गुलाटी ने बताया कि फरीदाबाद, गुरूग्राम, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, औरंगाबाद, तेलांगना, तामिलनाडु, झारखंड और उड़ीसा तक बीवाईएसटी कार्यरत है।
इस मौके पर फरीदाबाद कलस्टर हैड नारायणदास ने कहा कि हमारा प्रयास बीवाईएसटी के मंच से बेहतरीन मैंटर्स के सहयोग के साथ युवा वर्ग को स्वरोजगार के लिए प्रेरित व सबल बनाना है।
इस मौके पर मैप चेयरमैन एके गौड़ ने बताया कि बीवाईएसटी सिटी एंड गिल्ड जोकि युनाईटिड किंगडम की वोकेशनल अवार्डडिंग बॉडी है, के साथ भी कार्य कर रही है।
मेजर जनरल एस.के. दत्त ने जानकारी दी कि 2021 में बीवाईएसटी की टीम ने काफी कड़ी परिश्रम किया और 44 करोड़ रूपये का लोन नए उद्यमियों को दिया गया। इसके साथ ही एक हैल्पलाईन नंबर-180012181181 जारी किया गया ताकि युवा वर्ग को जॉब सीकर से जॉब प्रोवाइडर बनाया जा सके।
कर्नल गोपाल सिंह ने सुझाव दिया कि ट्रस्ट के कार्यों को बड़े स्तर पर प्रचारित किया जाए ताकि और अधिक लोग ट्रस्ट से जुड़े। सोमनाथ दुआ, सीए हरीश मित्तल, हितेंद्र पुनियानी, अशोक नैयर ने ट्रेनिंग व सोर्सिंग पर प्रकाश डाला।
सिडबी के उप-महाप्रबंधक राधारमणा ने विश्वास दिलाया कि बीवाईएसटी के उद्यमियों को प्राथमिकता के तौर पर मदद की जाएगी।
केनरा बैंक के लीड डिस्ट्रिक मैनेजर आर.एस. सिंह ने बीवाईएसटी के कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर जे.पी. मल्होत्रा जोकि डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान भी हैं, ने उद्योग प्रबंधकों द्वारा पूर्ण सहयोग देने के आश्वासन को दोहरया और टैप डीसी की उपलब्धता संबंधी विश्वास दिलाया। श्री मल्होत्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बैठक के परिणाम साकारात्मक रूप से सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि बीवाईएसटी भविष्य में भी बैंकिंग संस्थानों व मैन्टर्स के मध्य ऐसे आयोजन जारी रखेगी।

Related posts

सरकार के पास ही नहीं हैं राज्यपाल, CM खट्टर सहित उनके मंत्रियों के नागरिकता प्रमाण पत्र NRC

Metro Plus

Tagore Public School के दिवेश बंसल ने राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Metro Plus

3-Days First-Aid Training @ HSPC: Malhotra

Metro Plus