Metro Plus News
राजनीतिहरियाणा

डॉ. अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है: नवीन केडिया

महेश गुप्ता
चंडीगढ़, 19 अगस्त हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव नवीन केडिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा रखने वालों को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान देकर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। केडिया बुधवार को सिरसा में कांग्रेस भवन में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इससे पूर्व सभी सदस्यों ने महामहिम राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी की धर्मपत्नी और प्रथम महिला शुभ्रा मुखर्जी के निधन पर भी दो मिनट का मौन रखा और कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनियुक्त महासचिव ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर दिन-रात एक करने वाले कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है, जिसके लिए वे अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर सहित पार्टी हाईकमान के सदैव आभारी रहेंगे। केडिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज प्रदेश में डॉ. अशोक तवंर के नेतृत्व में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है। पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्थान देकर पार्टी हाईकमान ने यह संदेश दिया है कि पार्टी से ऊपर कोई व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता के सामने दूसरा कोई ठहर नहीं सकता और जो सच्ची निष्ठा से काम करना चाहता है उसे हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारिणी में स्थान भी मिला है, जिसमें सिरसा जिला से ओम प्रकाश केहरवाला को उपाध्यक्ष, कुलदीप गदराना व नवीन केडिया को महासचिव, राजू बजाज, शीशपाल केहरवाला, सुरजीत भावदीन, सतपाल मेहता, करनैल सिंह ओढ़ा, शेर सिंह ओटू, सुभाष जोधपुरिया व जगदीश कंबोज को सचिव, मोहनलाल डैरोलिया व मलकीत सिंह खोसा को प्रदेश की कार्यकारिणी समिति में स्थान दिया गया है, जोकि इस जिले के लिए बड़े ही सम्मान की बात है। आगामी दिनों में होने वाले पंचायती व नगर निकाय चुनावों से संबंधित एक सवाल में केडिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पंचायत और नगर निकाय चुनाव में शैक्षणिक योग्यता का अडंगा ड़ालकर इन चुनावों को जानबूझ कर लटकाना चाहती है, क्योंकि सरकार के मुखिया को पता है कि प्रदेश में आसन्न चुनाव में पार्टी की क्या हालत होने वाली है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनावों में कांग्रेस पार्टी की भारी बहुमत से जीत होगी और भाजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ होगा। इस अवसर पर रमेश भादू, बलविन्द्र सिंह नामधारी,  राजीव सिंगला, वेद प्रकाश भाट, कमलेश शर्मा, पूर्णमल गोदारा, ध्याना सिंह संतनगर, मोहन लाल फरवाईं, मदन सुथार, सुभाष मेहरा, सतपाल सरपंच, भजन सामा, दौलत रामढ़ाका, विनीत कंबोज, ओम प्रकाश भारद्वाज, प्रवीण शर्मा, संगीत कुमार, वरूण खुराना, मोहित तनेजा व महेश गोल्याण इत्यादि मौजूद थे।


Related posts

रजिस्ट्रियों में आ रही दिक्कतों को लेकर एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आवाज उठाई।

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने प्रवासी हरियाणा दिवस की तैयारी का संवीक्षण किया

Metro Plus

World हेड नेक Cancer-Day: धुआं रहित तंबाकू हैड नेक कैंसर का प्रमुख कारण: डॉ० सिंघल

Metro Plus