Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

ओलंपियन सिंहराज का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे विधायक राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 6 सितंबर:
पैरालंपिक खेलों में दो-दो मैडल जीतने वाले फरीदाबाद के निशानेबाज सिंहराज अधाना का स्वागत करने के लिए विधायक राजेश नागर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधाना ने देश और प्रदेश के साथ-साथ फरीदाबाद को भी दुनिया के नक्शे में जगह दिलाई है।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर के साथ एयरपोर्ट पहुंचे सिंहराज अधाना के परिजन स्वागत में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते रहे। सिक्योरिटी चैक करवाने के बाद जैसे ही अधाना बाहर आए तो वहां गगनभेदी नारे लगने लगे। वह परिजनों के गले मिलकर भावुक हो गए वहीं विधायक राजेश नागर को देखकर उनका चेहरा खिल उठा। अधाना ने कहा कि उन्हें कोविड हो गया था, उस समय विधायक नागर ने उनकी बड़ी मदद की। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और रक्त भी दिलवाया। इसके लिए वह श्री नागर के प्रति धन्यवादी हैं।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाई अधाना ने हम सबको बड़ी खुशी दी है। उन्होंने कुदरत के फैसले के उलट अपनी मेहनत के दम पर वो कर दिखाया है, जो कम लोग कर पाते हैं। लेकिन ऐसे ही लोग विजेता कहलाते हैं और ऐसे ही लोगों की कहानियां लोगों को प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि जब 10 सितंबर को सिंहराज फरीदाबाद आएंगे तो उनका जोरदार स्वागत होगा।

Related posts

प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की आलोचना के बाद जगदीश भाटिया ने मोदी की शान में गीत गाए

Metro Plus

Natural ब्रांड ने मार्किट में बासमती चावल और पीली सरसों का नया उत्पाद किया लांच।

Metro Plus

ओवर ऐज के चलते एक इंटरनेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों को किया मैच से बाहर: अंडर-15 क्रिकेट टैलेन्ट सर्च मैच में हो रही थी धांधली

Metro Plus