Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीति

सरकारी विद्यालयों में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की कोई कमी नहीं है: भारत भूषण शर्मा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 सितंबर:
जनहित सेवा संस्था के सौजन्य से राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलेरना के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के चेयरमैन भारत भूषण शर्मा का बतौर मुख्य अतिथि स्कूल के मुख्य अध्यापक समर देशवाल, गांव के सरपंच कृष्णपाल यादव व जनहित सेवा संस्था की टीम ने पौधा भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत भूषण शर्मा ने प्रतिभावान विद्यार्थियों व विद्यालय के सभी शिक्षकों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होती है। सरकारी विद्यालयों में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की कोई कमी नहीं है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर काफी बड़ा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रभारी समर देशवाल ने मुख्य अतिथि भारत भूषण शर्मा व जनहित सेवा संस्था की टीम का आभार प्रकट किया। गांव के सरपंच कृष्णपाल यादव ने भी मुख्य अतिथि व संस्था का धन्यवाद किया। सरकारी स्कूल के बच्चों व शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए।
जनहित सेवा संस्था के अध्यक्ष संत सिंह हुड्डा ने बताया कि सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 8 से रोनित, द्वितीय स्थान कक्षा 8 से सचिन व तृतीय स्थान कक्षा 7 से भावना ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रभारी समर देशवाल, श्रीमती अंजू बाला, मास्टर कृष्ण कुमार, मास्टर संजय शर्मा, मास्टर राकेश कुमार, मास्टर संत सिंह हुड्डा, श्रीमती मनजीता रानी, विनोद लिपिक, गांव के सरपंच कृष्णपाल यादव, संस्था के सचिव देवीचरण वैष्णव, रामकिशन फौजी, सुधीर गौतम, लक्की वर्मा, समाजसेवी दीपक डागर, विनोद छाबड़ा, महासचिव सुभाष गहलोत विशेष रूप से मौजूद थे।

Related posts

भारतीय संस्कृति में सरस्वती पूजा का अपना एक अलग महत्व है: विकास चौधरी

Metro Plus

कॉरपोरेट लीड्स ने अपने एंटरप्रय्नोरियल सफर को मानव रचना स्टूडेंटस से किया सांझा

Metro Plus

जगदीश भाटिया ने दी नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई

Metro Plus