Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

हुडा द्वारा हॉस्पिटल, नर्सरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल हाई स्कूल की नीलामी की तारीख निर्धारित!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 7 सितंबर:
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) फरीदाबाद द्वारा अलग-अलग साइटों के लिए ई-नीलामी की तिथि घोषित की गई है। संपदा अधिकारी विकास ढांडा ने बताया कि ई-नीलामी के माध्यम से सेक्टर-62 में हॉस्पिटल साइट की नीलामी की तिथि आगामी 10 सितंबर को घोषित की गई है।
संपदा अधिकारी विकास ढांडा ने बताया ेकि सेक्टर 2, 46, 56, 56ए, 62, 64 व 65 फरीदाबाद में नर्सरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल हाई स्कूल की नीलामी 11 सितंबर व वाणिज्य स्थलों सेक्टर-2, 7, 9, 21डी, 65 व रिहायशी 2 सेक्टर 2, 8, 9, 21बी, 21डी, 45, 46, 48, 55, 56, 56ए, 62, 64 व 65 में प्लॉटों की नीलामी 15 सितंबर को होनी निश्चित हुई है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि वह इस नीलामी का लाभ व अधिक जानकारी लेने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की की वेबसाइट www.hsvphry.org.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

पेड़-पौधों से हमें जीवनदायिनी प्राण वायु आक्सीजन मिलती है: नगेन्द्र भड़ाना

Metro Plus

शहीदी दिवस पर शील मधुर ने शहीदों को याद करते हुए वेबसाइट लांच की

Metro Plus

नर्सिंग होम्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया जागरूक।

Metro Plus