Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों का समय पर निपटारा ना हुआ तो होगी सख्त कार्यवाही: निगमायुक्त

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 सितंबर
: नगर निगम कमिश्रर यशपाल यादव ने आज निगम अधिकारियों के साथ सोशल मीडिया के अन्र्तगत राज्य के विभिन्न पोर्टल जैसे: सीपी ग्राम हरपथ समीर एसएमजीटी आदि पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित समय पर निपटारा करने के बारे समीक्षा की।
बैठक में लंबित शिकायतों का अवलोकन करने के पश्चात निगम आयुक्त ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि सोशल मीडिया के अन्र्तगत आने वाली सभी शिकायतों का निर्धारित समयनुसार निपटारा किया जाये, अन्यथा दोषी कर्मचारी/अधिकारी के विरूद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी क्योंकि यह ऐप राज्य सरकार के प्रमुख कार्यक्रम मे से हैं और इसके बारे कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस कार्य की महत्ता को देखते हुए आयुक्त महोदय ने कार्यालय में एक सोशल मीडिया सेल भी स्थापित किया है। जिससे कि सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द किया जा सके।

Related posts

आखें दान कर हो गए अमर पलवल के बिशन सिंह गुलाटी

Metro Plus

राज्यपाल ने डीआर शर्मा व संदीप गोयल सहित 42 समाजसेवियों और संस्थाओं को किया सम्मानित

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशल स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया ग्रेजुएशन-डे

Metro Plus