Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भूल कर भी कोई काम कल ना करवाने आए नगर-निगम जाने क्यों?

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट।
Faridabad News, 16 सितंबर:
दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से खफा नगर-निगम के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। आज के धरने की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान ने की। मंच का संचालन उद्यान विभाग के महासचिव सुरजीत नागर द्वारा किया गया।
इस मौके पर फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान ने बताया कि कर्मचारियों के धरने का आज 15वां दिन है परन्तु नगर-निगम प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिल्कुल भी गम्भीर नजर नहीं आ रहा हैं। फैडरेशन के अध्यक्ष ने नगर-निगम आयुक्त से अपील की है कि कर्मचारियों की मांगों को शीध्र पूरा किया जाए और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल शुक्रवार को होने वाली एक दिवसीय टूलडाउन हड़ताल में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगें। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा भी म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन फरीदाबाद द्वारा नगर-निगम में की जाने वाली एक दिवसीय टूलडाउन हड़ताल में सभी कर्मचारी भाग लेंगें। नगर-निगम का पूरा चक्का जाम करेंगे। जनहित को देखते हुए जल वितरण विभाग एवं फायर विग्रेड को टूलडाउन हड़ताल से दूर रखा गया है ताकि शहरवासियों को किसी समस्या का सामना ना करना पडें।
इस मौके पर फेडरेशन उप-प्रधान शाहाबीर खान, रणसिंह भड़ाना, मटरू लाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रधान यू.एम.खान, कार्यालय कर्मचारी यूनियन प्रधान नरेश बैंसला, राम बिहारी, प्रमोद रोहिल्ला, राजपाल तेवतिया, शशी अधाना, दयानन्द पाली, लालाराम नरवत, राजेंद्र सिंह, विजयपाल पटवारी, धीर सिंह, हरेराम सौरोत, करन सिंह, कर्मचन्द बघेल, भूपसिंह, विनोद कुमार, श्यामवती, सुमन, उषा, सीता राम शर्मा, टेकचन्द शर्मा, अतर सिंह भड़ाना, मोहन देशवाल, नेरेन्द्र कुमार व खजान सिंह ने भी सम्बोधित किया।

Related posts

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं व खजाना पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में: कृष्णपाल

Metro Plus

Grand Columbus इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया स्थापना दिवस

Metro Plus

नर्सों के विरोध के बीच नया विवाद: रेणु भाटिया का कार्यकाल कानूनन वैध या नहीं?

Metro Plus