Metro Plus News
फरीदाबाद

अग्रवाल समिति द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन रविवार, 17 अक्टूबर को।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लबगढ़, 16 October:
अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ द्वारा विवाह योग्य युवक एवं युवतियों के परिचय का आदान-प्रदान करने हेतु प्रथम वैवाहिक मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 17 अक्तूबर को किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला और महासचिव लोकेश अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम अग्रसेन भवन, चावला कॉलोनी में प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का संयोजन नरेश अग्रवाल एवं वरुण गर्ग कर रहे हैं।
महाराजा अग्रसेन की 5146वीं जयंती के उपलक्ष्य में समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी के रूप में इस प्रथम वैवाहिक मंगल मिलन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि आयोजन के लिए गत रात्रि समिति की एक बैठक आयोजित की गई थी।आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए योग्य रिश्ते तलाशना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे अभिभावकों को ध्यान में रखते हुए इस वैवाहिक मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में केवल परिचय कराने तक की जिम्मेवारी अग्रवाल समिति की रहेगी। उसके उपरांत अपने लिए अभिभावकों से संपर्क साधना, पड़ताल करना एवं अन्य बातें अभिभावक अपने स्तर पर करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल, सचिव राजू मित्तल, राजेश बंसल, दीपक अग्रवाल, दिनेश मंगला, विजय मंगला, पंकज सिंगला, राकेश गुप्ता, दीपक मित्तल, गोपाल अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

स्वच्छता कार्यों की सख्त निगरानी और अवैध कचरा डंपिंग पर कार्रवाई के लिए निगमायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने अपनाया सख्त रूख।

Metro Plus

भूपेन्द्र हुड्डा ने बिचौलियों के साथ मिलजमीन अधिग्रहण का भय दिखाकर किसानों के साथ बड़ा फ्रॉड किया: कैप्टन अभिमन्यु

Metro Plus

World Standard Day Celebrations

Metro Plus