Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

एडवोकेट जितेंद्र सिंगला पुनः बनाये गए अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ के प्रधान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 25 जून:
एडवोकेट जितेंद्र सिंगला को अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ के प्रधान पद पर एवं लोकेश अग्रवाल को पुनः महासचिव पद के लिए चुन लिया गया।

गत दिवस संपन्न हुए समिति के द्विवार्षिक चुनावों के बारे में जानकारी देते हुए नव-निर्वाचित प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि प्रमुख समाजसेवी एवं चुनाव अधिकारी विजय जैन की देखरेख में समिति के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

संपन्न हुए चुनावों में विजय मंगला को उपाध्यक्ष, घनश्याम मित्तल को कोषाध्यक्ष, पंकज सिंगला को सचिव, सुमित मंगला को संगठन मंत्री, राजू मित्तल को प्रचार मंत्री एवं प्रवीण गर्ग को अंकेक्षक पद के लिए चुना गया।

फिर से प्रधान बनाये जाने पर एडवोकेट जितेंद्र सिंगला ने कहा कि जो जिम्मेदारी समाज ने उन्हें सौंपी है उन्हें वो सभी को साथ लेकर समाज उत्थान के लिए पूरा करने का काम करेंगे।

नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को श्री वैश्य अग्रवाल समाज के प्रधान भगवान दास गोयल, वैश्य अग्रवाल समाज के प्रदेश महामंत्री केदारनाथ अग्रवाल, धोजिया संगठन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गर्ग, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला, नीलकंठ मंदिर के प्रधान सतीश मित्तल, समाजसेवी एवं नेता मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता पीके मित्तल, समाजसेवी सुनील गोयल, पीयूष गोयल, हरीश मंगला सीए, राकेश गर्ग प्रधान, विजय बंसल, रमेश अग्रवाल, गिरीश भारद्वाज, नरेश गोयल, प्रेम खट्टर, बिजेंद्र भाटी आदि गणमान्य व्यक्तियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

यौन उत्पीडऩ मामले में NSUI ने CM खट्टर का पुतला फूंका

Metro Plus

रोटरी क्लब मिड टाउन ने आर्य कन्या गुरुकुल में कंप्यूटर साक्षरता केंद्र खोला

Metro Plus

Delhi Scholars International की अंशिका ने जीता कांस्य पदक

Metro Plus