Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबाद

प्रिंट कंपनी में लगी आग, पुलिस की सतर्कता ने कई लोगों को बचाया!


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 17 October:
पुलिस थाना सेक्टर 58 प्रभारी राजकुमार व टीम की सतर्कता ने एक कंपनी में लगी आग पर समय रहते काबू पाकर कई लोगों को बचा लिया। घटना सेक्टर-25 एरिया की है जहाँ आज दोपहर करीब 12 बजे कर्मा टेक्स प्रिंट नामक कंपनी में आग लग गई।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस टीम मौके पर गश्त कर रही थी। टीम को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
आग लगने के कारण घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठी हो गई और सड़क पर जाम लग गया। कंपनी के पास भारी मात्रा में लोग इकट्ठे होने के कारण उनकी जान का खतरा पैदा हो गया था।
पुलिस टीम ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़ी मशक्कत करते हुए तुरंत रास्ता खुलवाया और लोगों को वहां से दूर भेज दिया जिसकी वजह से किसी भी व्यक्ति को कोई क्षति नहीं पहुंची।
इसके पश्चात फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इस घटनाक्रम में पुलिस टीम की अहम् भूमिका रही है जो बिना देरी किए मौके पर पहुंची और लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें वहां से दूर भेजा तथा सक्रिय रूप से कार्य करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वाहन किया।

Related posts

क्रिसमस पर्व प्रभु यीशु के संसार में आगमन का स्मरण कराता है: दीपक यादव

Metro Plus

खट्टर सरकार में अफसरशाही सर चढ़कर बोल रही है: कृष्ण अत्री

Metro Plus

शिवजयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज ने निकाली शिव यात्रा

Metro Plus