Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ओल्ड फरीदाबाद में MCF ने किन-किन प्रोपर्टी पर दिया सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम देखे!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 27 अक्टूबर:
निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर फरीदाबाद नगर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर लगातार शिंकजा कस रखा है। इसी क्रम में बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिए ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 तथा 2 में 15 इकाईयों को सील किया गया तथा फरीदाबाद एनआईटी जोन-2 में 5 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 28 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 2 इकाईयों ने 4,44,049.58 लाख रूपय प्रोपर्टी टैक्स जमा करा दिया है।
निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि अगस्त-2021 से आज तक की अवधि के दौरान नगर निगम द्वारा 266 इकाईयों को सील किया जा चुका है। जिन पर 3.48 करोड़ रूपये बकाया था इन 266 इकाईयों में से 72 इकाईयों ने लगभग 64.45 लाख रूपये जमा कराए तथा उनकी इकाईयों को डी-सील कर दिया गया बाकी के 194 बकायादारों के बारे निगमायुक्त ने संबधित अधिकारियों को वसूली के लिए इकाईयों को नीलाम करने की लिए नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश दिए है।
निगमायुक्त यशपाल यादव ने नगर निगम से सम्बंधित अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि सभी बकायादारों से सम्पति कर 31 मार्च 2022 तक वसूल किया जाए या उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित करे।
निगम आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके और शहर का विकास हो सके।

Related posts

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल में बच्चों को राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई

Metro Plus

राजेश नागर ने 84 पाल कराएगी भाजपा को 84 पार के नारे के साथ नामांकन भरा

Metro Plus