Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिले में कोरोना के अब कितने पोजिटिव मामले देखे!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 3 नवंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज बुधवार को कोरोना वायरस का एक मामला पोजिटिव आया है। जबकि छ: मामलों को ठीक हो जाने पर अपने-अपने घरों में भी भेजा गया है।
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि रिकवरी रेट भी 99.26 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना पोजिटिव का कोई केस अस्पताल में भर्ती नहीं है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला में 20 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 20 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 1565 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1190321 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99907 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए। जबकि 108885 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिला में 1127 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.26 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.02 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डायल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था भी की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1046477 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1046283 हो गई है। इसके अलावा 194 कोरोना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

Surajkund अंर्तराष्ट्रीय शिल्प मेला देशी-विदेशी पर्यटकों की अगवानी को तैयार: डॉ. अरविंद शर्मा

Metro Plus

वी. उमाशंकर हो सकते हैं मुख्यमंत्री के प्रिंसीपल सेक्रेटरी!

Metro Plus

RWA NH-5 M Block पार्क में लगाया मात्र पांच लीटर पानी से चलने वाला रंगीन फव्वारा

Metro Plus