Metro Plus News
गुड़गांवहरियाणा

विज्ञान भी अब तक रक्त का विकल्प नहीं खोज पाया है: ACP विनोद कुमार

पुलिस लाईन में आयोजित रक्तदान शिविर में किया 69 यूनिट रक्त एकत्रित।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
गुरूग्राम, 17 नवम्बर
: आज विज्ञान ने तरक्की तो बहुत कर ली है लेकिन वो भी अब तक रक्त का विकल्प नहीं खोज पाया है। आज देश में हर चीज के उद्योग है लेकिन खुन को कोई उद्योग ना है और ना हो सकता है। ये तो सिर्फ इंसान ही इंसान को दे सकता है। इसलिए रक्तदान के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा आगे आना चाहिए खासकर नौजवानों को क्योंकि जवानी में खून तेजी से बनता है। उक्त विचार एसीपी विनोद कुमार ने आज यहां रोटरी ब्लड सेंटर गुरूग्राम के साथ मिलकर आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में व्यक्त किए। नौरंगपुर, मानेसर स्थित पुलिस लाईन में डीएसपी सोनू नरवाल और एसीपी विनोद कुमार की देखरेख में आयोजित किए गए इस रक्तदान शिविर का उदघाटन आईआरबी मानेसर की चतुर्थ बटालियन के कमांडेंट एवं आईपीएस अधिकारी मकसूद अहमद ने किया। इस शिविर में डॉ. महिमा की टीम के सुपरविजन में 69 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। बता दें कि इससे पहले भी जो रक्तदान शिविर 2019 में आयोजित किया गया था उसमें कुल 176 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ था।
गौरतलब रहे कि आजकल शहर में डेंगू जैसी कई तरह की बीमारियों का जोर चल रहा है और इन बीमारियों से जुझ रहे मरीजों के लिए रक्त की कमी हो रही है। इसी के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा इस रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रक्त की इस कमी को दूर करने का प्रयास किया गया है।

Related posts

FMS के प्राईमरी वर्ग के छात्रों द्वारा पुलिस स्टेशन का दौरा किया गया

Metro Plus

कृष्णपाल गुर्जर सहित विधायकों और अधिकारियों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर आमजन को सांसद खेल महोत्सव के लिए प्रेरित किया।

Metro Plus

किड्स गार्डन स्कूल के बच्चों द्वारा बाल मेला लगाकर मनाया गया बाल दिवस

Metro Plus