Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जहरीली शराब की बोतल पर ब्रांडेड शराब की हॉलमार्क, ढक्कन व लेवल लगाकर करता था सप्लाई, पुलिस ने धरा।


25000 रूपये का ईनामी आरोपी को क्राईम ब्रांच ने बदरपुर बॉर्डर से किया गिरफ्तार
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 18 नवंबर:
क्राईम ब्रांच-65 ने जहरीली शराब के निर्माता व कारोबारी ब्रह्मपाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। हरियाणा पुलिस की ओर से आरोपी पर ₹ 25,000 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी ब्रह्मपाल दिल्ली के करावल नगर का रहनेवाला है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष आरोपी द्वारा उपलब्ध कराई गई नकली व जहरीली शराब से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। छायंसा थाना में इस घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के बारे में गहन छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस को इस दौरान आरोपी ब्रह्मपाल के बारे में पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ मिलकर नकली शराब पर महंगी ब्रांडेड शराब का लेवल तथा हॉलमार्क लगाकर फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता है। फिर एक के बाद एक मामलों का पता चला और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी पर ₹ 25,000 का ईनाम घोषित कर दिया गया।
बता दें कि आरोपी के विरूद्ध सदर बल्लभगढ़, छायंसा तथा डबुआ थाना में उत्पाद अधिनियम, कॉपीराईट अधिनियम के अलावा अन्य संगत धाराओं में मामला दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी ब्रह्मपाल पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर उससे पूछताछ के लिए दो दिनों की रिमांड पर लिया था। रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले से जुड़ी कई अहम जानकारी पुलिस को दी हैं जिन पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सीवर लाइन डाल रहे ठेकेदार को राजेश नागर ने क्यों लगाई लताड़? देखें!

Metro Plus

Kundan Green Valley के बच्चों ने तलवारबाजी में परचम लहराया

Metro Plus

मानव रचना यूनिवर्सिटी को बेस्ट यूनिवर्सिटी फोर प्रमोटिंग इंडस्ट्री-अकैडमिआ इंटरफेस के खिताब से नवाजा गया

Metro Plus