Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

31 दिसंबर, याद है ना! निगमायुक्त ने आमजन/खासजन से जानिए क्या की अपील?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 17 दिसम्बर:
निगमायुक्त यशपाल यादव के नेतृत्व में नगर निगम फरीदाबाद ने 31 दिसंबर, याद है ना! अभियान की घोषणा की है। इस अभियान के तहत 30 और 31 दिसंबर के दिन सड़कों के किनारे/भूखंडों/खत्त्ते पर कचरा साफ कर कचरा मुक्त दिवस के रूप में मनाये जाएंगे।
निगमायुक्त ने स्वयंसेवकों और आम जनता से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों/कार्यालयों/ दुकानों के सामने आम भूमि की सफाई का स्वामित्व लें और इन क्षेत्रों को कचरामुक्त बनाएं। पूरे शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए संपूर्ण नगर निगम कर्मचारी सक्रिय रूप से सड़क के किनारे, खत्त्ते आदि से एकत्रित कचरे को ट्रांसफर स्टेशनों पर स्थानांतरित करेंगे।
निगमायुक्त ने कहा है कि सभी आमजन/खासजन इस मुहिम में अपना योगदान देकर और अपने पड़ोसियों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करके इस अभियान में एमसीएफ का समर्थन करें ताकि इस नए साल 2022 पर फरीदाबाद को अपने सभी निवासियों के लिए एक स्वच्छ शहर बनाया जा सके।

Related posts

दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया क्रिसमिस पर्व

Metro Plus

महेंद्र शर्मा मधुकर के सांझा संग्रह संदल सुगंध पुस्तक का लोकार्पण कर मधुकर को आगमन गौरव सम्मान से नवाजा गया

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में दूसरे दिन भी एथलीटों ने दिखाई प्रतिभा

Metro Plus