Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

कृष्णपाल गुर्जर सहित विधायकों और अधिकारियों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर आमजन को सांसद खेल महोत्सव के लिए प्रेरित किया।

देश के अधिकारी, नागरिक और जनप्रतिनिधि फिट तो देश फिट: कृष्णपाल गुर्जर
मार्निग हेल्थ क्लब फरीदाबाद ने मैराथन में अपनी मुख्य भूमिका निभाई।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 25 दिसम्बर:
भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस देश में अधिकारी, नागरिक और चुने हुए जन-प्रतिनिधि फिट हो तो वह देश निश्चित तौर पर विश्व में सबसे फिट देश कहलाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि आज शनिवार को स्थानीय खेल परिसर में उपस्थित सांसद खेल महोत्सव के जागरूकता अभियान के तहत मैराथन में उपस्थित बच्चों युवाओं और बुजुर्गों को संबोधित कर रहे थे। इस मैराथन में विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, नयनपाल रावत, राजेश नागर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने विशिष अतिथि के तौर पर शिरकत की। जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में हुई इस मैराथन में जिला वन अधिकारी राजकुमार, SDM बडख़ल पंकज सेतिया, MCF बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त अनिल यादव, ACP विनोद कुमार सहित मार्निग हेल्थ क्लब फरीदाबाद ने अपनी मुख्य भूमिका निभाते हुए क्लब मेंबर्स राजेन्द्र मेंदीरत्ता, जितेन्द्र चौधरी, अजय नरवत, नवीन गुप्ता, अनिल छाबड़ा, अमित चौधरी, हरीश बाटला, जतिन चौहान, करण मेंदीरत्ता, सुरेन्द्र डूडी, रवि रावत, दीपक पुरी, मोहित अग्रवाल, राजीव गौड़, राजू श्योराण, कविता शर्मा, श्याम सिंह, संजय सिंह, महेन्द्र दलाल, वजीर डागर सत्या शर्मा, आदि ने दौड़ में बढ़़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के मनोरंजन के लिए जुम्बा भी रखा गया था।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से आहन किया कि वे आगामी 14, 15 और 16 जनवरी को फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक भाग लें और अपनी टीमों का रजिस्ट्रेशन/एंट्री ऑनलाइन अवश्य करवाएं।
वहीं जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह मैराथन जिले में सांसद खेल महोत्सव के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत है और इसमें आज शनिवार को 5 किलोमीटर लंबी रेस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में 10 किलोमीटर की रन आगामी 2 जनवरी 2022 को एनआईटी में आयोजित की जाएगी। तीसरी 15 किलोमीटर की लम्बी मैराथन आगामी 8 जनवरी, 2022 को बल्लभगढ़ में आयोजित की जाएगी जिसमें 14, 15 व 16 जनवरी, 2022 को सांसद खेल महोत्सव के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर भागीदार बनाया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव की जागरूकता अभियान के तहत मैराथन किया जा रहा है और यह तीन चरणों में सांसद खेल महोत्सव का हिस्सा होगा। पहला आज शनिवार को 5 किलोमीटर का था। दूसरा 10 किलोमीटर का और तीसरा 15 किलोमीटर का आयोजित किया जाएगा।
सांसद खेल महोत्सव के लिए आज शनिवार को खेल परिसर से प्रात: आठ बजे यह पहली मैराथन पांच किलोमीटर की आयोजित की गई। सांसद खेल महोत्सव की पहली मैराथन में बच्चे, बुजुर्ग और जवान, महिला तथा पुरुषों ने एक साथ दौड़कर लोगों को सांसद खेल महोत्सव के लिए प्रेरित किया।


पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का रोचक आयोजन किया गया और लोगों गर्मजोशी के साथ जगह जगह मैराथन दौड़ लगाने वाले लोगों का स्वागत फ्रुट, जूस बांटकर तथा पुष्प वर्षा कर किया। इस मैराथन में हजारों स्कूल और कालेजों विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
यह मैराथन खेल परिसर से शुरू होकर सैक्टर-15 रैडलाईट से राइट होते हुए सेक्टर-17, सेक्टर-15 होते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के रेजिडेंट्स रोड़ से वापसी खेल परिसर में पहुंची।
मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रवेश नागर सेक्टर-12 खेल परिसर के प्रथम, सेक्टर-12 खेल परिसर के ही अनुज जॉन द्वितीय और संजय तोमर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि चौथे स्थान पर सोनू कुमार रहा। महिला वर्ग में भी खेल परिसर सेक्टर-12 की चंचल प्रथम, आरती द्वितीय और काजल पांडे तृतीय स्थान पर रही।
मैराथन में विधायक नैनपाल रावत, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर, विधायक नरेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, उपायुक्त जितेंद्र यादव, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, एसडीएम त्रिलोकचंद, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ने और जन-प्रतिनिधियों, खिलाडय़िों, पत्रकारों, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों, महिला व पुरुषों ने भाग लिया।

Related posts

अमन गोयल ने डिजिटल इंडिया वर्कशॉप कार्यक्रम में की शिरकत

Metro Plus

Manohar Lal reviewing a report of the study group of MLAS on Canal presented in a meeting at Chandigarh Education Minister

Metro Plus

बाढ़ नियंत्रण व सूखा राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus