Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के शानदार रिजल्ट से चमका विद्यालय का नाम, विद्यार्थयों ने रचा सफलता का इतिहास

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 14 मई: सैक्टर-31 स्थित FMS स्कूल के CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और दृढ़ निश्चय के साथ-साथ शिक्षकों एवं अभिभावकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यालय की छात्रा मेघा मित्तल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शुभम ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा तनु कुमारी ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मृदुल सेंगर और एस. ऐश्वर्या ने 91.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विभिन्न विषयों में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंग्रेजी विषय में एस. ऐश्वर्या ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि शुभम, आयुष प्रताप यादव और उज्ज्वल कुमार विश्वकर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। तनु कुमारी ने 97 प्रतिशत तथा अविका, मृदुल सेंगर, मुदिता जैन, राम कुमार और सुहाना शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आर्यन एवं शुभोदीप हलदर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रसायन विज्ञान में मेघा मित्तल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि मृदुल सेंगर ने 95 प्रतिशत तथा मोनिशा खातून एवं मुदिता जैन ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। व्यावसायिक अध्ययन विषय में देव बंसल, लक्ष्य सिंह बिष्ट, एस. ऐश्वर्या एवं शुभम ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गणित विषय में मृदुल सेंगर ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

विज्ञान संकाय में मेघा मित्तल एवं तनु कुमारी ने जीव विज्ञान में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं मेघा मित्तल ने भौतिक विज्ञान में भी 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वाणिज्य संकाय में शुभम ने लेखाशास्त्र में 95 प्रतिशत तथा अर्थशास्त्र में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। युगांक राज ने राजनीति विज्ञान में 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। शारीरिक शिक्षा विषय में मेघा मित्तल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि दीपक ने 98 प्रतिशत तथा यश रंजन एवं देव बंसल ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

विद्यालय ने अत्यंत गर्व के साथ साझा किया कि 72 विद्यार्थियों में से 65 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह सराहनीय उपलब्धि विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

इन शानदार परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एकेडमिक डायरेक्टर शशि बाला एवं डायरेक्टर उमंग मलिक ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related posts

बीके हाई स्कूल में किया गया फूड-फेेस्ट का आयोजन

Metro Plus

बिजली चेकिंग के दौरान कर्मचारी के साथ मारपीट की गई

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में छाई लोहड़ी की बहार

Metro Plus