Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

निगमायुक्त यशपाल ने बाइक चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश!


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 26 दिसंबर
; 31 दिसंबर याद है ना को कचरा मुक्त श्रमदान दिवस के रूप में मनाया जायेगा इसकी जागरूकता के लिये नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव थंप रोडियोज के 30 राइडरस के साथ बाइक चलाते हुए 5 नंबर मार्किट, 3 न0 मार्किट, 2 न0 और 1 नंबर होते हुए बल्लबगढ़ पहुंचे। रास्ते मे 5 नंबर मार्किट कमेटी के प्रधान बलजीत अरोड़ा और हरियाणा व्यपार मंडल के प्रधान राम जुनेजा और सागर दुआ ने रैली का स्वागत फूलों से किया।
मार्किट नंबर 2 में वार्ड 11 के पार्षद मनोज नासवा ने कमिश्रर को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
वहीं बल्लभगढ़ में वार्ड-37 के पार्षद दीपक चौधरी के द्वारा अग्रसेन पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने सभी को संदेश दिया कि 31 दिसंबर याद है ना, 31 दिसंबर के बाद स्वच्छता अभियान और भी तेजी से चलाया जाएगा और इसमे जन भागीदारी से फरीदाबाद को कचरामुक्त बनाया जाएगा।
इस रैली में अतिरिक्त निगम आयुक्त इंद्रजीत कुलाड़िया, कोऑर्डिनेटर उमेश अरोडा, मोहित अग्रवाल, मास्टर ट्रेनर मनोचा, पिंकी बरार, रमन, अंकित बग्गा, प्रवेश मलिक इत्यादि बहुत से साथियों ने सहयोग किया।

Related posts

एडवांस्ड इंस्टीट्यूट में एड्स विषय पर किया गया सेमिनार का आयोजन

Metro Plus

जहां CM विंडो लगाने वालों पर होगी सरकार की पैनी नजर वहीं निजी स्कूल द्वारा पुस्तकों की बिक्री मनमाने ढंग से रोकने के लिए बनेगी पॉलिसी!

Metro Plus

महिला मोर्चा ने मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन

Metro Plus