Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सावधान! कोरोना और ओमीक्रोन के केसों में लगातार बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के 22 मामले पॉजिटिव आए।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 28 दिसम्बर:
जिले में कोरोना और ओमीक्रोन के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में आज मंगलवार को जहां कोरोना वायरस के 22 मामले पॉजिटिव आए है वहीं ओमीक्रोन के अब तक चार केस सामने आ चुके हैं। जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 22 मामले पॉजिटिव आए है जबकि 5 मामले ठीक होने पर मरीज अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं मंगलवार को जिले में रिकवरी रेट भी 99.21 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के तीन मरीज अस्पताल में भर्ती है जबकि होम आईसोलेशन पर जिले में 69 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 72 हो गई है जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 3295 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 13,10,112 लोगों के अब तक टेस्ट करवाए गए हैं। इनमें से 1,00,096 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि 12,06,798 लोग नेगेटिव मिले।
उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि अब तक जिले में 3218 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिले में सैम्पल पॉजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 99.21 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.07 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर-शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सेनेटाइज करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डॉयल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 11,25,825 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 11,25,276 हो गई है।

Related posts

उच्च न्यायालय ने अभिभावकों को झटका देते हुए दिए फीस जमा करने के आदेश: रि-एडमीशन से बचने का दिया एक मौका

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने किया महेंद्र शर्मा मधुकर की पुस्तक मधुरिमा का विमोचन

Metro Plus

महिला दिवस पर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के लिए छात्राओं ने किया रक्तदान

Metro Plus