Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

DC जितेंद्र यादव ने गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल ड्रैस रिहर्सल में किया ध्वजारोहण।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 जनवरी
: जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने 73वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में सोमवार को राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। बता दें कि अंतिम फाईल रिहर्सल में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम क्रमवार आयोजित किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा 26 जनवरी को ही झांकियां निकाली जायेगी। कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारियों को पूरा करने को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए गए। गौरतलब है कि 26 जनवरी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह होंगे।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह के फाइनल रिहर्सल के दौरान सुबह 9:58 पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण हैलीपैड ग्राउंड, सेक्टर-12 में किया। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल सभी टुकडिय़ां भव्य मार्च पास्ट में शामिल हुई तथा मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए सलामी दी। परेड कमाण्डर एसीपी मुनीष सहगल के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस टुकड़ी के इंचार्ज पीएसआई विशाल, हरियाणा पुलिस महिला टुकड़ी की इंचार्ज पीएसआई सुमन, हरियाणा होमगार्ड टुकड़ी के इंचार्ज एसजे बिजेन्द्र, एनसीसी एसआर विंग टुकड़ी के इन्चार्ज विकास, एनसीसी जेआर विंग टुकड़ी के इंचार्ज रविकु मिश्रा, सैंट जोनसन ब्रिगेड टुकड़ी के इन्चार्ज विनीत, भारतीय स्काउट टुकड़ी के इंचार्ज अमन कुमार, भारतीय गाइड टुकड़ी के इंचार्ज पंकज कुमार, हिन्दुस्तान स्काउट टुकड़ी के इन्चार्ज सचिन, हिन्दुस्तान गाइड टुकड़ी की इंचार्ज मनिषा और प्रजातंत्र के प्रहरी के इंचार्ज गोल्डी रहे। मंच संचालन डीआईपीआरओ राकेश गौतम ने किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बेहतरीन देशभक्ति व देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत राजकीय माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा के विद्यार्थियों ने तेरी मिट्टी में मिल जावा, वन्देमातरम वन्देमातरम, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओल्ड के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी लोकगीत होलिया में उडे रे गुलाल, कहियो मंगेतर से, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-5 के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य हरियाणा एक हरियाणवी एक, दुनिया में होगा नाम मेरे हरियाणा का, झुलण जांगी हे मां मेरी बागां में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिनमें हरियाणा के अलावा पंजाब व राजस्थान की समृद्घ संस्कृति की झलक देखने को मिली। फाइल रिहर्सल का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। रिहर्सल दौरान कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का गंभीरता से पालन किया गया।
इस अवसर पर एडीसी सतबीर मान, एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम नसीब कुमार, ज्वाइंट कमीशनर एमसीएफ डॉ. नरेश कुमार, डीआरओ बिजेन्द्र राणा व पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जनता जाए भाड़ में, चीफ कमिश्नर की चेतावनी बेअसर! जानिये कैसे?

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बिजली निगम के सामने रखी उद्योग जगत की समस्याएं।

Metro Plus

आर.के.चिलाना ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हवन यज्ञ कर बांटे लड्डू

Metro Plus