Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बच्चों पर विशेष ध्यान दें लोग, बच्चे ही भारत का भविष्य: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
तिगांव, 27 जनवरी:
तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने सैक्टर-84 स्थित पार्क इलीट प्रीमियम सोसाइटी में लाखों की लागत से तैयार क्राउन फुटबॉल ग्राउंड का उद्वघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि वह बच्चों का ख्याल रखें क्योंकि यही आने वाले भारत का भाग्य हैं। उन्होंने किशोरों से कहा कि वह मन लगाकर खेलें। आजकल खेल भी प्रोफेशन बन सकता है और खिलाडिय़ों को सुविधाएं देने में हरियाणा सरकार देश में सबसे आगे है। यही कारण है कि हरियाणा के खिलाड़ी हर खेल प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मैडल जीतकर आते हैं। उन्हें हरियाणा सरकार भी सबसे ज्यादा कैश प्राइज व अन्य सुविधाएं देती है।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला और बच्चों को प्रेरणा भी दी कि खेल को खेल की भावना से खेलें। श्री नागर ने कहा कि पूरा तिगांव क्षेत्र मेरा परिवार है, आप जब चाहे मुझे यहां पर बुला सकते हैं। मैं हर समय आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा।
इस अवसर पर पार्क इलीट प्रीमियम आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने विधायक का फूल-मालाओं और पगड़ी पहना कर जोरदार स्वागत किया। सोसाइटी के बच्चों ने प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी कलाकृतियां भी विधायक के सामने प्रस्तुत की।
इस मौके पर अवनींद्र तिवारी, संदीप कुमार, विकास अरनेजा, अनुज वत्स, अनुज वत्स, हरदीप सिंह, ज्योति तनेजा, भूपिंद्र कुमार, मान सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related posts

शिव महापुराण कथा में शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर लिया कथा व्यास श्रद्वेय मां भावना का आर्शीवाद

Metro Plus

क्या बारिशों के बाद फरीदाबाद की सड़कें हो जाएंगी गड्डे मुक्त?

Metro Plus

हरियाणा में इन्फ्लुएंजा की स्थिति नियंत्रण में, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाई: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus