Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता: पंकज सेतिया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बडख़ल/फरीदाबाद, 27 जनवरी:
बडख़ल के दशहरा ग्राउंड में एसडीएम पंकज सेतिया ने 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं। शहीदों की बदौलत से ही हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
गणतंत्र दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान सभा द्वारा देश के संविधान के निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। आज के ही दिन 26 जनवरी, 1950 को देश में सविधान लागू किया गया था जिसमें हम सबको समानता, न्याय कानूनी अधिकार और हमारे कानूनी कर्तव्यों को कानूनन मूर्त रूप मिला।
इस मौके पर एसडीएम पंकज सेतिया ने परेड का निरीक्षण कर क्षेत्रवासियों को अपना शुभ संदेश दिया व राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। मार्च पास्ट में परेड की सलामी ली।
गणतंत्र दिवस समारोह में उपमंडल स्तर पर बेहतर जनसेवाएं देने वाले समाजसेवी, संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीर शहीदों के सम्मान में शहीदी दिवस मनाया गया

Metro Plus

रजिस्ट्री करवाने के लिए अब लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर! जाने क्यों?

Metro Plus

जानें किन बॉलीवुड सितारों ने कहा, ब्लॉकबस्टर फिल्म है ‘सुल्तान’

Metro Plus