Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

घोड़ी के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

सोनिया शर्मा
पलवल, 11 सितम्बर:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान् में गांव घोड़ी के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह कानूनी जागरूकता शिविर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रशांत राणा मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के दिशा निर्देशन में लगाया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता नवीन रावत ने एक्ट पर बच्चों को कानूनी जानकारी दी। रावत ने बताया कि खाद्य सामग्री में मिलावट करने पर कानून में सजा का प्रावधान है तथा इसके लिए कहां-कहां शिकायत की जा सकती है, के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि दवाईयों को भी एक्सपाइरी डेट होने पर नही बेच सकते। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे कार्यों जैसे मुफ्त कानूनी सहायता, गरीब व बेसहारा लोगों को मुफ्त वकील की सुविधा भी प्राधिकरण द्वारा दी जाती है। इस अवसर पर बच्चों को प्राधिकरण की हैल्पलाइन नं०-01275-298003 के बारे में भी जानकारी दी।
IMG-20150911-WA0005

IMG-20150911-WA0006

Related posts

डा० कुरैशी ने कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिये सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है

Metro Plus

कृष्णा नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने किया एसडीओ आर.एस. छौकर का बुके देकर स्वागत

Metro Plus

भाजपा के विपुल गोयल ने रचा जीत का इतिहास, फरीदाबाद में रिकॉर्ड मतों से विजय

Metro Plus