Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

सिलीगुड़ी में दिखाई शहर की नीरल कुकरेजा ने धमक, जीता स्वर्ण पदक


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 1 अप्रैल:
सिलीगुड़ी के BSF कैंप में 24 मार्च से 27 मार्च तक किक बॉक्सिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किक बॉक्सिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर गोपाल लांबा प्रेसिडेंट WSU, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल परशुराम, डॉ. एसएस अग्रवाल डायरेक्टर प्रिंसिपल सिलीगुड़ी मॉडल स्कूल उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में फरीदाबाद के NH-3 में रहने वाली डीसी मॉडल स्कूल की छात्रा अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी नीरल कुकरेजा ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए -33 भारवर्ग में 7 से 9 आयु वर्ग में लाइट कांटेक्ट इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया तथा म्यूजिकल फॉर्म इवेंट में गोल्ड पर कब्जा जमाया एवं पॉइंट फाइट इवेंट में रजत पदक जीता।
बता दें कि इससे पहले नीरल कुकरेजा ने कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर अपने गुरुजनों, परिजनों तथा स्कूल का नाम रोशन किया है।
वाको इंडिया किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, कोच सचिन कुमार गुप्ता, अजय सैनी एवं पूरे हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन एवं स्कूल के डायरेक्टर पवन कुमार गुप्ता, प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता, वाइस प्रिंसिपल आस्था गुप्ता, स्पोर्ट्स टीचर हरिशंकर तथा पूरे DCM परिवार ने बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts

देश के आर्थिक विकास में शिक्षित पीढ़ी अपनी अह्म भूमिका निभाती है: डॉ० प्रशांत भल्ला

Metro Plus

सरकारी कॉलेजों में सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

Metro Plus

नगर निगम के एसई डीआर भास्कर ने किया सैक्टर-6 का दौरा

Metro Plus