Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

बेजुबान पशुओं की सेवा करना बहुत बड़े पुण्य का कार्य: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 अप्रैल:
केन्द्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गांव फज्जूपुर खादर की गौशाला को आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सीएसआर के तहत वेदांता ग्रुप की सामाजिक संस्था अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन टैको को संचालन के लिए सौंपा। इस गौशाला में गऊओं की देख-रेख, पशुओं के इलाज, व्यवस्था, चारा सहित सभी खर्च व देख-रेख अब वेदांता ग्रुप द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फज्जूपुर खादर व फरीदाबाद की जनता की तरफ से अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सभी प्रदेश पदाधिकारियों का हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि वेदांता गु्रप ने पशुओं की सेवा का क्षेत्र चुना है। यह बहुत ही सराहनीय कदम है। वेदांता गु्रप पशुओं की सेवा करने के कार्य को सेवा भाव से कार्य कर रहा है और आगामी 5 वर्षों के लिए 5000 करोड़ रूपए का बजट का भी ग्रुप की तरफ से पशुओं की सेवा के लिए किया गया है। यह एक बहुत ही बेहद सराहनीय और कारगर कदम है। जोकि पशुओं की सेवा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा करना और दिव्यांग जनों की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा भाव का कार्य है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि समाज के लोगों का भी सामाजिक दायित्व है कि वह गऊओं की सेवा करें। भारतीय संस्कृति में गौ सेवा से बढ़कर और कोई बड़ी सेवा नहीं है। समाज में गऊ को माता का दर्जा भी भारतीय संस्कृति में दिया गया है। गऊ के गोबर और मूत्र से भी कई प्रकार की दवाईयां बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि गोकशी के लिए ले जा रहे गऊओ में आम सामाजिक भागीदारी भी दोषी हैं। हमें गऊओं की सेवा करनी चाहिए।
इस मौके पर तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि अग्रवाल फाउंडेशन हमारे विधानसभा क्षेत्र में पशुओं के सेवा में बेहतर कार्य कर रही है। यह फाउंडेशन गऊ, बिल्ली, बंदर, पक्षियों सहित सभी प्रकार के पशुओं का उपचार भी कर रही है। वह एक बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा से बढ़कर कोई भी सेवा नहीं मानी जाती है। भारतीय संस्कृति में गौ को माता का दर्जा दिया गया है। अग्रवाल फाउंडेशन के सीईओ डॉ० भास्कर चटर्जी ने कहा कि सचमुच पशु प्रेमी व्यक्ति ही पशुओं की सेवा कर सकता है। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार किसानों की आय दोगुनी करने में किसानों को पशु खेती के साथ-साथ पशुपालन का कार्य भी निश्चित तौर पर फायदेमंद होता है। किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन का कार्य करके निश्चित तौर पर आय को दोगुना कर सकते हैं।
वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के डॉ० उमेश शर्मा ने कहा कि पशु कल्याण करने वाले टैगो इंडिया पशुओं की सेवा भाव से सेवा कर रहा है। जीव जंतुओं, पशु और मनुष्य की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा मानव धर्म में मानी गई है।
इस मौके पर वेदांता ग्रुप के प्रदीप मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वेदांता गु्रप प्रगतिशील भारत निर्माण में पशुओं की सेवा करके बेहतर कार्य कर रहा है। सामाजिक विकास की कड़ी में यह अभूतपूर्व कार्य है। टैगो का शुभारंभ करके पशु आश्रम, पशु चिकित्सा, पशु प्रशिक्षण अकादमी को भी आगे यहां से फज्जुपुर खादर की गौशाला में क्रियान्वित किया जाएगा।
गांव फज्जुपुर खादर के निवर्तमान सरपंच मंजू बाला ने आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत कर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारे इलाकों में पशुओं को सेवा भाव से गौशाला को सीएसआर के तहत टेकओवर करके अग्रवाल फाउंडेशन ने एक बेहद सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए हम इनका तहे दिल से आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2017 में इस गौशाला का शुभारंभ किया था।
ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक राजेश नागर का पगड़ी बांधकर स्वागत सम्मान सूचक किया गया। मेहमानों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपायुक्त जितेंद्र यादव, एसडीएम तिलोकचंद, बीडीपीओ मेजर प्रदीप कुमार सहित आसपास गांव के कई निवर्तमान सरपंच व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस कमिश्नर ने बैंक और एटीएम की सुरक्षा के संबंध में ली बैंक अधिकारियों की मीटिंग।

Metro Plus

Mark Daniel Maloney selected to be 2019-20 Rotary International President

Metro Plus

मानव रचना स्कूल में क्षमता निर्माण के लिए किया गया ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन

Metro Plus