Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

DC जितेन्द्र यादव ने जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 जून:
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि मानसून सीजन में जिले में जलभराव की स्थिति से निपटने व उसके समाधान के लिए जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि फरीदाबाद जिले में तीन फ्लड प्रोटेक्शन जोन बनाए गए हैं जिनके नोडल अधिकारी के रूप में एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद व नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त इंदरजीत कुलडिय़ा को नियुक्त किया गया है। वाहनों के आसान आवागमन व ट्रैफिक जाम की स्थिति के समाधान के लिए फरीदाबाद पुलिस सहित सम्बंधित सभी विभागों की सहायता भी ली जाएगी।
इनमें पुलिस विभाग, एमसीएफ, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी, इरीगेशनए एफएमडीए, एनएचएआई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जलभराव के समाधान के लिए तैनात रहेंगे व एसीपी, एसडीएम स्तर के अधिकारी ेनिगरानी करेंगे।

Related posts

पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सारोकार के कार्यों से भी जुड़ें विद्यार्थींं: यशपाल

Metro Plus

IMA की मेडिकल संगोष्ठी में डॉ. बंसल बोले, दिल का दौरा 50 प्रतिशत ब्लॉक के साथ भी हो सकता है!

Metro Plus

अभिभावक एडमिशन के समय स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर जरूर ध्यान दें: दीपक यादव

Metro Plus