Metro Plus News
फरीदाबाद

जाम की समस्या से निजात पाने की पहल: वासदेव अरोड़ा

महेश गुप्ता
फरीदाबाद,16 सितंबर:
सैक्टर 7-10 मार्किट एसोसिएशन के प्रधान वासदेव अरोड़ा ने बताया कि मार्किट में जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए स्वंय अतिक्रम हटाने की पहल की इसके लिए प्रधान वासदेव अरोड़ा ने मार्किट की एक मीटिंग सैक्टर-7 के चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश यादव और एएसआई कप्तान सिहं के साथ दुकानदार भाईयों की मीटिंग रखी।
वासदेव अरोड़ा ने कहा कि सभी दुकानदार भाई अपना सामान केवल शैड़ के अन्दर ही रखें जिससे न केवल जाम से छुटकारा मिलेगा बल्कि इससे मार्किट में काम भी बड़ेगा उन्होंने कहा कि यह हम दुकानभाईयों का फर्ज है कि अपनी मार्किट को साफ रखे इसके लिए मार्किट में कुड़ेदान भी रखे जाएगें।
चौकी ईंचार्ज वेद प्रकाश ने कहा कि जाम से निजात पाने के लिए हम डिवाइडर लगवाएगें उन्होंने कहा जाम की वजह से ग्राहक भी मार्किट में आने से कतराते हैं उन्होंने कहा कि आज हम सभी को मिलकर दुकानदार भाईयों को जा-जा कर समझाना होगा।
इस सभा में चेयरमैन सरदार अजीत सिंह, किशन मोंगा, सुजीत सिंहं, ब्रिजेश कुमार, गिराज तवंर, वेद नम्बरदार, तिलकराज शर्मा, हरीश चन्द्र आज़ाद, नरेश भटेजा, टीकम ,हरीश गौरा, सुमित, सोमदाथ बत्तरा, नरेश हांड़ा, श्रवण कुमार, अजय ढ़ीगड़ा आदि मुख्यरूप से उपस्थि थे।

Related posts

UPSC परीक्षा पास करने वाली सौम्या से बोले राजेश नागर, प्रदेश में मिल रही हैं पर्ची-खर्ची के बिना नौकरियां!

Metro Plus

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल ने धूमधाम से मनाई अपनी Scholar Badge Ceremony

Metro Plus

लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड में प्रवीण गर्ग सन 2016-17 के प्रधान बनाए गए

Metro Plus