Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

NIT में स्थित कौन है वो बेकरी वाला जिससे मांगी गई थी 2 करोड़ की फिरौती? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 28 अक्टूबर:
गौरतलब रहे कि 25 अक्टूबर को बेकरी नमकीन गज्जक की दुकानदार से पत्र लिखकर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के आदेश तथा डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत एसीपी क्राईम सुरेंद्र श्योराण के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सैक्टर-30 प्रभारी सेठी मलिक की टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को मात्र 30 घंटे में गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम कमल है। आरोपी मूल रूप से गुरूग्राम के राजेंद्र पार्क नियर सैक्टर-105 का तथा हाल में फरीदाबाद की दिल्ली पुलिस सोसायटी नवादा रोड़ भाकरी सैक्टर-49 का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी बेकरी की दुकान के सामने फास्ट फूड का काउंटर लगाता है। आरोपी ने दीपावली के समय दुकान पर हुई बिक्री के आते पैसे को देखकर 2 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी। फिरौती के पैसे न देने पर दुकानदार व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने एक धमकी से लिखा हुआ पत्र दुकान पर चिपका दिया जिसमें पैसे किस समय और कहां देने है ये बात 28 अक्टूबर को बताने के संबंध में लिखा था। पत्र के संबंध में दुकानदार ने थाना कोतवाली में सूचना दी सूचना पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामले की कार्यवाही क्राइम ब्रांच सैक्टर-30 को मिली। जिस पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी को फरीदाबाद के सैक्टर-49 से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वारदात को पैसे के लालच में आकर अंजाम दिया था। आरोपी के जीजा की दुकानदार के साथ जानकारी थी। जिसने आरोपी का काउंटर बेकरी की दुकान के सामने लगवाया था। आरोपी से वारदात में प्रयोग गाड़ी भी बरामद की है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया ।

Related posts

CSC सेंटर से अपना वार्षिक जीवित प्रमाण पत्र वैरिफाई करवाएं पूर्व सैनिक: उपायुक्त यशपाल

Metro Plus

सरस्वती ग्लोबल स्कूल में जाने अच्छे अभिवावक बनने के टिप्स जाने माने विशेषज्ञों द्वारा।

Metro Plus

मारवाड़ी युवा मंच ने स्कूल परिसर में लगाए 151 फलदार पौधे

Metro Plus