Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FPSC द्वारा वृद्धाश्रम विषय पर आयोजित हिंदी डिबेट प्रतियोगिता की ADC अपराजिता ने की सराहना।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 16 नवंबर:
फरीदाबाद प्रोग्रेसिव स्कूल कॉंफ्रेस यानि FPSC द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के अंतिम चरण में आज हिंदी डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस हिंदी डिबेट प्रतियोगिता का शुभारंभ केएल मेहता वूमेन कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया वहीं एफपीएससी के सलाहकार एवं वरिष्ठ सदस्य बी.डी. शर्मा ने हिंदी प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आज की प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर आई अतिरिक्त जिला उपायुक्त अपराजिता ने इस तरह की वाद विवाद प्रतियोगिता को छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज का विषय वृद्धाश्रम बहुत ही अच्छा विषय है। स्कूली स्तर पर सामाजिक विषयों की जानकारी ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही बच्चों को देना आज के समय की मांग है।
देश-विदेश में प्रसिद्ध हिंदी जगत के मशहूर कवि दिनेश रघुवंशी ने विशेष अतिथि के तौर पर वृद्धाश्रम को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में छात्र भाग लेकर आने वाले भविष्य में कोमल ह्रदय वाले अच्छे इंसान बनेंगे।
इस मौके पर एफपीएससी के प्रधान नरेंद्र परमार ने के.एल. मेहता वूमेन कॉलेज के चेयरमैन आनंद मेहता एवं कॉलेज प्रिंसिपल डॉ० मंजू दुआ का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी संस्था का मकसद बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध करवा उनका चौमुखी विकास करना भी है।
आज की हिंदी डिबेट प्रतियोगिता में 37 सीबीएसई स्कूलों के 74 विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपना अपना पक्ष रखा। पहले स्थान पर स्कॉलर्स प्राइड स्कूल के वंश सक्सेना और काशी गुप्ता ने फस्र्ट पोजीशन प्राप्त कर प्रतियोगिता जीती। सेकेंड पोजीशन हॉर्मटन ग्रामर स्कूल के संध्या मिश्रा और नेत्रिका त्रिपाठी ने प्राप्त की एवं तीसरे स्थान पर बंसी विद्या निकेतन स्कूल के छात्र त्रिशा और मोहित रहे। वहीं पक्ष और विपक्ष के बेस्ट स्पीकर की ट्रॉफी स्कॉलर्स प्राइड स्कूल के छात्रों ने जीती।
इस अवसर पर के.एल. मेहता वूमेन कॉलेज की प्रिंसिपल ने सभी अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में चंद्रभान आर्य, सुरेखा जैन एवं सीमा रानी ने अपनी भूमिका का निर्वहन शानदार तरीके से किया।
मंच संचालन केएल मेहता वूमेन कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर विनीता शर्मा ने किया।
टीएस दलाल, वाई के माहेश्वरी, राजदीप सिंह, भारत भूषण, केएल मेहता वूमेन कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर अंजली चंदीला, विशाखा, रूपेंद्र, अपर्णा शर्मा, बबीता कुमारी, बेनु मेहता, प्रियंका, ज्योति, संगीता अधलखा, कविता सैनी, डॉ. बबीता शर्मा आदि ने आयोजन में शामिल होकर छात्रों की हौसलाअफजाई की।

Related posts

Vidyasagar की आर्चरी अकादमी ने दी ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के गए भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं।

Metro Plus

नशे का खात्मा करने वाले होंगे सम्मानित तो बढ़ावा देने वाले पर होगी कार्यवाही: नायब सिंह सैनी

Metro Plus

Vidya Mandir Public School ने 10वीं के परीक्षा परिणाम में मारी शानदार बाजी

Metro Plus