Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

सूरजकुंड मेले में विदेशी कलाकारों ने धूम मचाई। देखें कैसे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
सूरजकुंड, 4 फरवरी:
अंतर्राष्ट्रीय मेले में विदेशी कलाकारों की धूम रही। मुख्य चौपाल के मंच पर मेडागास्कर, किर्गीस्तान, युगांडा, घाना, कजाकिस्तान आदि के कलाकारों ने ऐसा रंग जमाया कि हजारों की तादाद में दर्शक झूम उठे।
36वें अंतर्राष्ट्रीय मेले में काफी रौनक देखने को मिल रही है। फूड कोर्ट में जहां एक ओर लोग असम, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, केरल आदि राज्यों व्यंजनों का आनंद ले रहे है। वहीं दूसरी तरफ फूड कोर्ट से नीचे मेन रोड़ पार करते ही बड़ी चौपाल के मंच पर विदेशी कलाकार अपनी प्रतिभा से दर्शकों का जमावड़ा लगाए हुए थे। यहां मेडागास्कर के कलाकारों ने अपने मस्ती भरे नृत्य से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सीटी और तालियों के साथ उनके कार्यक्रम का समापन हुआ। किर्गीस्तान के कलाकारों ने जब कोम्बोज साज पर अपनी तान छेड़ी तो श्रोता वाहवाही करने लगे। यहां के युवाओं और युवतियों को बचपन से ही इस साज को बजाने की ट्रेनिंग दी जाती है। घाना देश के कलाकारों ने वाकामानसा डेमो नृत्य से अपनी खुशियों का इजहार किया। उन्होंने बताया कि शिकार की सफलता पर इस नृत्य को किया जाता है। युगांडा के लोक कलाकारों का डांस भी देखने लायक था। लय और ताल के साथ उनकी भाव-भंगिमाएं दर्शकों को काफी पसंद आई।

Related posts

53A को मिली क्लीन चिट, नक्शे के अनुरूप होता मिला निर्माण: MCF

Metro Plus

परशुराम में भगवान शिव समाहित हैं और परशुराम में भगवान विष्णु: प्रदीप महापात्रा

Metro Plus

पहले महिला पुलिस थाने का उद्घाटन शुक्रवार 28 अगस्त

Metro Plus