Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विपुल गोयल ने किया सेक्टर 15 में आरएमसी रोड़ का उद्घाटन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 25 सितम्बर:
विधायक विपुल गोयल ने सेक्टर-15 में 30 लाख की लागत से तैयार होने वाली आरएमसी रोड़ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक गोयल के साथ निवर्तमान पार्षद सोम मल्होत्रा, आरएस गांधी, एमके मिगलानी, बीएस बांगा, शिक्षाविद् सुषमा मिगलानी, वजीर डागर, एक्सईएन रमेश बंसल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सेक्टर 15 में बीएस बांगा के मकान के निकट लगभग 30 लाख की लागत से तैयार होने वाली आरएमसी रोड़ का विधायक विपुल गोयल की मौजूदगी में निवर्तमान पार्षद सोम मल्होत्रा ने नारियल फोड़कर विधिवत् उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व सेक्टरवासियों ने विधायक श्री गोयल का फूलमालाओं से स्वागत किया।
उद्घाटन के उपरांत विपुल गोयल ने कहा कि सेक्टर में सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। शहर के सौंदर्यकरण के लिए सड़क के किनारे ग्रीन बैल्ट पर फूल-पौधे लगाकर उन्हें हराभरा बनाकर उनकी रेलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में चौक चौराहों पर सूचना पट्टिका लगाकर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर सभी कार्य तेज गति से करवाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में विधायक विपुल गोयल का सेक्टर-15 की महिलाओं ने भी स्वागत किया।
Vipul Goel MLA FBD--1

Vipul Goel MLA FBD--3

Vipul Goel MLA FBD--2

Related posts

देश के स्वतंत्रता संग्राम में वल्लभ भाई पटेल की अहम् भूमिका थी: सीमा त्रिखा

Metro Plus

SDM परमजीत चहल और UPSC की अंडर सेक्रेटरी समीक्षा ने सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षाओं के लिए देखो क्या कहा?

Metro Plus

बस चलाते हुए मोबाइल पर बात की तो सस्पेंड कर दिए जाएंगे रोडवेज के ड्राइवर

Metro Plus