Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

मानव रचना रेडियो की ओर से नॉन स्टॉप लाइव शो होगा! जानें क्यों?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 27 जून:
मानव रचना परिसर स्थित रेडियो मानव रचना FM 107.8 की ओर से एशिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में नाम दर्ज कराने के लिए सबसे लंबे लाइव रेडियो शो का आयोजन किया जाएगा। तकरीबन एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरूआत 29 जून को होगी। इस दौरान एशिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स के प्राधिकृत अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इस नॉन स्टॉप लाइव शो के दौरान संयुक्त राष्ट्र की ओर से निर्धारित सतत् विकास लक्ष्यों SDG पर चर्चा और जागरूकता के लिए सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान होने वाली चर्चा में 100 से ज्यादा विशेषज्ञ और अतिथि भाग लेंगे, जिनमें जिला उपायुक्त भी शामिल रहेंगे। ये कार्यक्रम लगातार कई घंटों तक जारी रहेगा।
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान MRIE का उद्वेश्य सतत विकास के लिए वैश्विक स्तर तक काम करना है। इस कार्यक्रम के जरिए इन्हीं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सामाजिक जागरूकता का काम किया जाएगा।

Related posts

कृष्णपाल गुर्जर सहित विधायकों और अधिकारियों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर आमजन को सांसद खेल महोत्सव के लिए प्रेरित किया।

Metro Plus

नगर निगम ने वार्ड-5 में चलाया सफाई एवं जन-जागरूकता अभियान

Metro Plus

आर्य केंद्रीय सभा के वेद प्रचार महोत्सव में मधुर भजनों से सबका मन मोहा

Metro Plus