Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नूंह हिंसा में निर्दोषों को तंग ना करने को लेकर ACP से मिले आफताब अहमद!

नूंह में हुई हिंसा में निर्दोषों को तंग ना करे प्रशासन: आफताब अहमद
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
नूंह, 11 अगस्त:
नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल के उप-नेता चौ. आफताब अहमद ने नूंह लघू सचिवालय पर पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारणिया से कई निर्दोष परिवारों के साथ मुलाकात की। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही में कई निर्दोष लोग भी आ गए हैं और उन्हें गिरफ्तार किया गया है जबकि कई लोगों के तो सीसीटीवी सबूत तक मौजूद हैं कि वो घटना के समय यहां मौजूद तक नहीं थे।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि प्रशासन गुण-दोष देख कर कानूनी कार्यवाही करे और जिन लोगों का नूंह में 31 जुलाई को हुए हिंसात्मक टकराव से कोई लेना देना नहीं है, उन्हें कतई तंग ना किया जाए। नूंह, तावडू, नगीना, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, इंडरी खंड के कई लोगों की शिकायतें हैं कि उन्हें गलत व बिना गुनाह के गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में लोगों का सरकार व प्रशासन से विश्वास उठ रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वो तथ्यों के आधार पर अपनी कार्यवाही करे ना कि बिना दोष के लोगों को उठाया जाए। इस दौरान विधायक आफताब अहमद के साथ कुछ ऐसे परिवार भी मौजूद थे जिनके पास सबूत थे कि घटना के वक्त उनके परिजन शहर से बाहर थे, लेकिन उनको गिरफ्तार किया गया।
इस पर पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारणिया ने विधायक आफताब अहमद को आश्वत किया कि किसी भी बेकसूर व्यक्ति को तंग नहीं किया जाएगा और अगर किसी को गिरफ्तार किया भी गया है तो जांच के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। विधायक द्वारा लोगों के घर छोड़कर जंगलों में रहने की बात पर पुलिस कप्तान ने कहा कि किसी को भी घर छोड़कर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है, अगर वो निर्दोष हैं तो। सभी लोग अपने घरों में रहें और पुलिस प्रशासन का जरूरी सहयोग करें ताकि दोषी दंडित हो और बेकसूर सुरक्षित रहें।
विधायक आफताब अहमद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि काफी जगहों से कुछ बेकसूर लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, ऐसे ही कुछ लोगों को लेकर उन्होंने पुलिस कप्तान से बैठक की है। ऐसी ही शिकायते जिले भर से मिली हैं, उनकी को लेकर पुलिस कप्तान से मुलाकात कर निर्दोष व बेकसूर लोगों को छोडऩे के लिए कहा है। पुलिस प्रशासन दोषियों पर कार्यवाही करे ना की निर्दोषों पर, पुलिस कप्तान ने आश्वासन दिया है कि बेकसूर लोगों के साथ कोई गलत कार्यवाही नहीं की जाएगी।
इस दौरान पीसीसी सदस्य महताब अहमद, उमर पाडला पार्षद सहित पीडि़त परिवार के दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

सरकार की किस योजना के तहत दिए जाएंगे 5 हजार रूपये और क्यों? देखें!

Metro Plus

फरीदाबाद के ADC और हुडा प्रशासक सहित 18 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, फरीदाबाद के ADC बने महेन्द्रगढ़ के DC

Metro Plus

फाईनेंसर विनोद मामा के घर पर सतीश गोयल का शव रखकर किया प्रदर्शन व नारेबाजी

Metro Plus