Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

टाऊन पार्क में RO ड्रिंकिंग वॉटर कुलर प्लांट का भूमिपूजन कर किया गया पौधारोपण।

ADC आनंद शर्मा और DCP पूजा वशिष्ठ ने टाऊन पार्क में पौधारोपण कर पुनीत कार्य में दी अपनी आहूति।
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 14 अगस्त:
77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद पुलिस द्वारा ACP ट्रैफिक विनोद कुमार की अगुवाई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया @ SBI तथा मोर्निंग हेल्थ क्लब @ MHC के सहयोग से मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत जहां सैक्टर-12 टाऊन पार्क में 77 पौधे लगाए गए, वहीं मोर्निंग हेल्थ क्लब और प्रोत्साहन चैरिटेबल सोसायटी द्वारा टाऊन पार्क में लोगों को नि:शुल्क पीने का ठंडा पानी पिलाने के लिए प्रोजेक्ट चेयरमैन नवीन गुप्ता की अगुवाई में एक RO ड्रिंकिंग वॉटर कुलर प्लांट लगाने के लिए हवन कर भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर ADC आनंद शर्मा और DCP सैंट्रल पूजा वशिष्ठ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।


बता दें कि आजादी का जश्न मनाने और वीर जवानों को याद करने के लिए देशभर मे मेरी माटी मेरा देश नामक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत टाऊन पार्क में ADC आनंद शर्मा और DCP सैंट्रल पूजा वशिष्ठ ने भी स्वयं अपने हाथों से पौधारोपण कर इस पुनीत कार्य में अपनी आहूति दी जिस कार्यक्रम के सुत्रधार ACP ट्रैफिक विनोद कुमार थे, वहीं इन अतिथिगणों ने टॉऊन पार्क में लोगों को नि:शुल्क ठंडा पानी पीने के लिए लगाए जा रहे RO ड्रिंकिंग वॉटर कुलर प्लांट के लिए भी मोर्निंग हेल्थ क्लब और प्रोत्साहन चैरिटेबल सोसायटी की टीम की प्रशंसा की।


इस अवसर पर DCP सैंट्रल पूजा वशिष्ठ ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने बताया की आज हमने उन सभी जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए टाऊन पार्क में ना केवल पौधारोपण किया बल्कि उनको एडोप्ट भी किया। फरीदाबाद पुलिस के साथ ही मोर्निंग हेल्थ क्लब, प्रोत्साहन चैरिटेबल सोसायटी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की टीम के मेंबर्स ने भी पौधारोपण किया।


इस अवसर पर हुडा से Xen मनोज सैनी, DIPRO राकेश गौतम, SHO सैक्टर-8 नवीन पाराशर, रिटायर्ड विंग कमांडर एचएस मान सहित प्रोत्साहन चैरिटेबल सोसायटी की प्रधान नम्रता मित्तल, सेक्रेटरी बबीता गोयल, रेखा जिंदल, आभा शर्मा, लता मित्तल, अशी बंसल, शिखा कश्यप, ममता गर्ग, वंदना मित्तल, मनीषा गुप्ता, प्रीति मित्तल, मंजूल माहेश्वरी, MHC के सैटलर राजेन्द्र मेहंदीरत्ता, प्रधान जितेन्द्र चौधरी, अजय नरवत और स्टेट बैैंक ऑफ इंडिया की तरफ से रिजनल मैनेजर विनोद कुमार, चीफ मैनेजर विश्व दीपक चौधरी, नरेन्द्र तंवर तथा मैनेजर गौरव और अशोक कुमार और संजीव मित्तल, राजकिशोर गोयल, सुंदर जिंदल , एडवोकेट मनोज गुप्ता आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।

Related posts

फौगाट स्कूल के छात्र अमन शुक्ला का स्कूली नेशनल क्रिकेट में चयन

Metro Plus

एक विधवा महिला की देखो कैसे मदद की मिशन जागृति ने?

Metro Plus

Energy Conservation in DLF Industrial Area : J.P. Malhotra

Metro Plus