Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना में धूमधाम से मनाया गया देश की आजादी का जश्न

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 16 अगस्त:
मानव रचना में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंची सान्या भल्ला ने हर घर तिरंगा अभियान विषय पर सभी को संबोधित किया। संस्थान की म्यूजिक सोसायटी सुर तरंग की ओर से देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। फाइन आर्ट, देशभक्ति कविता, नृत्य आदि कार्यक्रमों के जरिए छात्रों ने देश के वीर सेनानियों को नमन करते हुए देशप्रेम का परिचय दिया। वहीं नुक्कड़ नाटिका के जरिए दर्शाया कि किस तरह वीरों ने प्राणों की आहूति देते हुए अंग्रेजों से देश को आजाद कराया था। इस दौरान परिसर में पतंगबाजी का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

डॉ० संजय श्रीवास्तव, उप-कुलपति, एमआरआईआईआरएस ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया गया है। इस अभियान का उद्वेश्य उन साहसी शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और बहादुर महिलाओं को सम्मान और श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग दिया था। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों ने देश को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था, वहीं आज देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम देशवासियों पर विशेष तौर पर युवा पीढ़ी पर है।

परिसर के सेंट्रल लॉन में आयोजित कार्यक्रम में एमआरआईआईआरएस उप-कुलपति डॉ० संजय श्रीवास्तव, डॉयरेक्टर जनरल एमआरआईआईआरएस लेफ्टिनेंट जनरल डॉ० आरके आनंद और एमआरआईआईआरएस अलुमनाई रिलेशन ऑफिस हैड और इंटरनेशनल अफेयर्स सान्या भल्ला ने मिलकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान शिक्षकों सहित कर्मचारी और छात्र भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल डॉ० आरके आनंद ने कहा कि इस आजादी के जश्न पर हम सभी को देश की मिट्टी का नमन और स्वतंत्रता सेनानियों के पराक्रम को याद करते हुए उन्हें वंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ये अभियान हमारे हृदय में उन वीर सेनानियों के बलिदान के प्रति असीम प्रेम को दर्शाता है, जो देशरक्षा के लिए शहीद हुए।

Related posts

हरियाणा पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले: दो आईपीएस तथा 31 एचपीएस पुलिस अधिकारी बदले

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल के बच्चे बड़े होनहार हैं: राजेश नागर

Metro Plus

श्रमिक कल्याण सरकार, उद्योग एवं श्रमिकों की साझा जिम्मेदारी: योगेश गुप्ता

Metro Plus