Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

KL Mehta स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 16 अगस्त:
नेहरू ग्राउंड स्थित केएल महता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिवर्ष की तरह स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण के साथ की गई। विद्यालय के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो बहुत सराहनीय था।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ०गीता यादव ने विद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने देश की स्वतंत्रता और गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा हमारी आजादी का, शहीदों के त्याग और बलिदान का, शांति और भाईचारा बनाए रखने का एवं खुशहाल एवं सशक्त भारत बनाने की भावनाओं का भी प्रतीक है। वह हर एक नागरिक की आन-बान-शान का प्रतीक है। हमारे संविधान का प्रतीक है, देश के विकास और हर व्यक्ति की सुखमय भविष्य की कल्पना का भी प्रतीक है। हर भारतवासी को इसकी छतरी के नीचे आकर इसका सम्मान रखते हुए देश प्रेम की भावना को अपना कर अच्छे कर्मों से देश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी देता है।
कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण के माध्यम से छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

राजनेताओं & अधिकारियों ने कोरोना को लेकर कैसे उड़ाई PM मोदी आदेशों/निर्देशों की धज्जियां? जानिए!

Metro Plus

जीतने की दृढ़ इच्छा शक्ति प्रतिभागी को विजयश्री दिलाती है : सीमा त्रिखा

Metro Plus

Metro Plus का असर, BTW मामले में Commissioner Divison का Transfer, सुनवाई की Date बदली

Metro Plus