Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आप भी है बंदरों से परेशान? नगर निगम द्वारा किया जा रहा है ये काम, पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 7 नवंबर: नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों एवं हरियाणा सरकार के आदेशों की पालना करते हुए नगर निगम की पब्लिक हेल्थ की टीम द्वारा विशेष कार्यवाही की गई। सैक्टर-7 जीवन नगर, गोंछी सहित अन्य स्थानों से 25 गौवंश पशुओं को सड़कों से पकड़कर गौशाला पहुंचाने का कार्य किया गया है।

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० नीतीश परवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए गोवंश को गौशाला में सुरक्षित भिजवाया गया। यह कार्यवाही निगम की टीम द्वारा गौ मानव सेवा ट्रस्ट के सहयोग से की गई। लगभग गोवंश को गोपाल गौशाला और मवई गोशाला में पहुंचाया गया है।

डॉ० परवाल ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और सड़क पर आवारा पशु छोडऩे वालों पर निगम की ओर से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी पशुओं को टैग लगाने के बाद डॉक्टरों की देख-रेख में गौशाला पहुंचाया गया है। उन्होंने यहां यह भी स्पष्ट किया है कि सड़कों पर घूमने वाले और गोवंश पर अत्याचार करने पकड़ में आते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

डॉ० नीतिश परवाल ने जानकारी दी है कि कुछ पशु हमें घायल अवस्था में भी मिले हैं जिन्हें देवाश्रय में पहुंचाया गया है जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज करा कर उन्हें गौशाला भिजवाया जाएगा।

नगर निगम का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि शहरवासियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा निगम की टीम ने जाल बिछाकर सैक्टर-12, एनआईटी-1 नंबर, सैनिक कॉलोनी से 30 बंदरों को भी पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है।

Related posts

गुर्जर बिरादरी पर किए Comments ने मचाया NIT में बवाल, जानिए कैसे?

Metro Plus

Manav Rachna के छात्रों का सालाना मैरिअट कलनरी वर्कशॉप में चयन

Metro Plus

मानव रचना को इनोवेशन व एंटरप्रय्नोरशिप को बढ़ावा देने के लिए मिला 2.67 करोड़ का अनुदान

Metro Plus