Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मूलचंद शर्मा ने शहर में साफ-सफाई को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को क्या दिए आदेश? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 22 सितंबर:
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ के उपमंडल स्तरीय सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास कार्यों की घोषणाओं के तहत हो रहे कार्यों सहित बल्लभगढ़ में चल रहे अन्य विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक नगर निगम के अधिकारियों के साथ की।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वही कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सबसे पहले एसडीएम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम को लेकर अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को रूके हुए काम और शहर की सफाई को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहर के विकास कार्यों को लेकर झड़ी लगाई हुई है। ज्यादातर गलियों में सीवर का पानी, साफ-सफाई की ज्यादा दिक्कतें लोगों को होती थी। उसी को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ बल्लभगढ़ सचिवालय में समीक्षा बैठक की है। बैठक में जल्द ही कार्य पूरे करने के लिए नगर निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। ताकि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर मोना श्रीनिवास, एसडीएम त्रिलोकचंद, बल्लभगढ़ नगर निगम जॉन की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा, एमओएच प्रभजोत, निगम के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कर्दम, भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा, पारस जैन, रवि भगत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

Metro Plus

नववर्ष नई सोच, नए संकल्प और नई संभावनाओं का प्रतीक है: नितिन वर्मा

Metro Plus

ईनरव्हील क्लब ने ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए लगाया मैमोग्राफी कैंप।

Metro Plus