Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भ्रष्ट्राचार के आरोप में तहसीलदार कृष्ण कुमार सस्पैंड

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 2 अक्तूबर
: हरियाणा सरकार ने भ्रष्ट्राचार पर शिकंजा कसने की नियत से फरीदाबाद के तहसीलदार कृष्ण कुमार को रिश्वत लेकर रजिस्ट्री करने के आरोप में तुरंत प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। राजस्व विभाग के अन्तर्गत तहसील फरीदाबाद में सरकार को भ्रष्ट्राचार की लगातार शिकायते मिल रही थी जिसके चलते सरकार ने यह कदम उठाया है। तहसीलदार कृष्ण कुमार पर सरकारी निर्देशो की अवेहलना करते हुए प्लॉट्स और फ्लैटों की सब-डिवीजन की गलत रजिस्ट्रियां करने का आरोप था।
तहसीलदार कृष्ण पाल की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गुडगांव के डिविजनल कमिश्नर डा० डी सुरेश को तेजपाल पुत्र केआर शर्मा की एक शिकायत पर जांच करने के आदेश दिये थे। शिकायत में कहा गया था कि तहसीलदार कृष्ण कुमार स्प्रिंग फील्ड कालोनी में स्थित एक फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए लगातार मनाकर रहा था और वही रजिस्ट्री एक लाख रूपये लेकर कर दी। मामले की जांच करने पर तहसीलदार कृष्ण कुमार पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके अलावा भी काफी ऐसी रजिस्ट्रियां थी जोकि गलत तरीके से की गई थी।

Related posts

सरकार एडिड कालेजों के स्टॉफ को जल्दी टेकओवर करे: राजबीर

Metro Plus

फरीदाबाद में कल कहां-कहां लगाई जाएंगी वैक्सीन? देखें।

Metro Plus

कोविड-19 के चलते DCP मकसूद अहमद ने ली मीटिंग, जानिए क्या कहा?

Metro Plus