Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है: जगदीश भाटिया

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 15 मई:
हरियाणा प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने कहा है कि देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दें। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत की साख बढ़ाई है। आज हर मोर्चे पर भारत देश का नाम बड़े गर्व से लिया जाता है। देश में आतंकवाद का धंधा करने वाले देश सहमे हुए हैं। औद्योगिक रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और व्यापारी खुद को खुशहाल मानने लगे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत संभव हो पाया है। इसलिए भारत देश के सम्मान के लिए नरेंद्र भाई मोदी का पुन: सत्ता में आना बेहद जरूरी है।

भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने कहा कि पिछले 10 साल के कार्यकाल में देश में बेहताशा विकास कार्य हुए हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं और गरीब तबके के घरों में खुशहाली देखी जा सकती है। देश के विकास के लिए हर वर्ग में मोदी की आपार लोकप्रियता बढ़ी है। इसलिए सभी को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस हाशिए पर आ खड़ा हुआ है। कांग्रेस के प्रत्याशियों को मतदाताओं के सामने निराशा हाथ लग रही है। मोदी का जादू लोगों के सिर इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि आज विपक्षी दलों की सभाओं में भी मोदी के नारे लगाए जा रहे हैं। युवा व महिलाओं ने भी ठान लिया है कि 400 सीट लाकर मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है, इसलिए वह सभी लोगों से पुरजोर अपील करते हैं कि देश के विकास के लिए मोदी को अधिक से अधिक वोट देकर जिताएं।

श्री भाटिया ने कहा है कि इस बार 400 पार और फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को 10 लाख पार से जीताना है। उन्होंने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने अपने 10 साल के कार्यकाल में अनेकों विकास कार्य किए हैं।

Related posts

मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने इंटर कॉलेज मीडिया क्विज का किया आयोजन

Metro Plus

तय समय में काम पूरा न होने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्यवाही: विपुल गोयल

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन स्कूल की फेयरवेल पार्टी में विशाल मिस्टर सरस्वती व राखी मिस सरस्वती चुने गए

Metro Plus