Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

एफएमएस के CBSE टॉपर्स को सहोदय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 30 मई:
सैक्टर-31 स्थित एफ.एम.एस के सी. बी. एस. ई. टॉपर्स को सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा आयोजित एक शानदार समारोह में सहोदय उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा व राजेश नागर के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

एफ. एम. एस. के अध्यक्ष रोटेरियन एच. एस. मलिक और निदेशक प्रधानाचार्य उमंग मलिक ने छात्रों को बधाई दी, उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की और उन्हें अपनी समृद्ध राह पर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से छात्र प्रेरित हुए और टॉपर्स द्वारा अपनाई गई रणनीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

यह समारोह सी. बी. एस. ई. की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धि का सम्मान करने और जश्न मनाने का एक ईमानदार प्रयास था। इसका उद्वेश्य सी. बी. एस. ई. स्कूलों के हितधारकों, प्राचार्यों और वरिष्ठ शिक्षकों के अथक प्रयासों को सशक्त बनाना और स्वीकार करना था।

Related posts

भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने फिर खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, स्टेडियम को तहसील बनाना बताया सरकार का तुगलकी फरमान

Metro Plus

निर्माणाधीन मंझावली पुल में एक बार फिर धमाके के साथ जानिए क्या हुआ?

Metro Plus

पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राजाराम बने JJP के राष्ट्रीय सचिव।

Metro Plus