Metro Plus News
दिल्लीहरियाणा

हरियाणा पर्यटन विभाग को मिला डेस्टीनेशन स्टैपवार्डशिप अवार्ड

नवीन गुप्ता
चण्डीगढ़, 7 अक्तूबर:
वल्र्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल इनिशिएटिव द्वारा एचवीएस के सहयोग से नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में हरियाणा ने गंतव्य प्रबन्ध पुरस्कार (डेस्टीनेशन स्टैपवार्डशिप अवार्ड) प्राप्त किया है। यह पुरस्कार केन्द्रीय पर्यटन विभाग के सचिव विनोद जुत्शी द्वारा दिया गया और पर्यटन विभाग, हरियाणा की प्रधान सचिव सुमिता मिश्रा द्वारा प्राप्त किया गया।
डा० मिश्रा ने पुरस्कार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हरियाणा के लिए बड़े सम्मान की बात है कि हरियाणा को अन्तर्राष्ट्रीय और घरेलू ट्रैवल मार्केट में एक नई पहचान मिली है। हरियाणा को भारतीय स्टेट रैंकिंग सर्वे, 2015 में श्रेष्ठ गंतव्य प्रबन्ध पुरस्कार के लिए चुना गया। हरियाणा श्रेष्ठ प्रबन्धन और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहलों के लिए देश के अन्य राज्यों के पर्यटन विभागों में अग्रणी होने दृष्टिगत इस पुरस्कार के लिए हरियाणा का चयन किया गया है। HTD-1

Related posts

बाऊंसरों के साये में बांके बिहारी मंदिर में पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Metro Plus

बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रशासन की ओर से रन फॉर फन समारोह का आयोजन

Metro Plus

परहेज करने से टीबी से जड़मूल से छुटकारा पाया जा सकता है: जितेंद्र यादव

Metro Plus