Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शहर में कोचिंग सैन्टरों को आखिर क्यों किया गया सील? देखें!

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 1 अगस्त:
निगमायुक्त ए.मोना श्रीनिवास द्वारा नगर-निगम के सभी संयुक्त आयुक्तों को आदेश दिए गए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में अवैध बनी बेसमेंट को चिन्हित करें तथा जिन बेसमेंट में कोचिंग सैन्टर, स्कूल आदि चल रहे है उन पर सख्त कार्यवाही करें।
इसी श्रृंखला में निरन्तर कार्यवाही करते हुए आज ओल्ड फरीदाबाद के अशोका इन्कलेव पार्ट-1 में गलैक्सी टूटोरियल नामक कोचिंग सैंटर को सील किया गया। इसी प्रकार एनआईटी- 3 के बेसमेंट में चल रही 08 इकाईयों को सील किया गया जिसमें होटल, स्पा सैंटर, लाईब्रेरी तथा कोचिंग सैंटर आदि शामिल है।

निगमायुक्त के आदेश पर सभी संयुक्त आयुक्तों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी इकाईयों को चिन्हित करने तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही करने का कार्य आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

आध्यात्मिकता ही व्यक्ति को आंतरिक शांति और स्पष्टता देती है: राजीव जेटली

Metro Plus

देश के लिए जाट समाज ने दी हैं कुर्बानियां: राजेश नागर

Metro Plus

फौगाट पब्लिक स्कूल को निसा से मिला Micro इनोवेशन Award

Metro Plus