Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विधायक राजेश नागर ने तिगांव के सरकारी स्कूल में किया पौधरोपण

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 2 अगस्त:
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस और इंटरेक्ट क्लब ऑफ सरस्वती ग्लोबल स्कूल ने संयुक्त रूप से तिगांव के गवर्नमेंट मॉडर्न स्कूल में वृक्षारोपण किया। इसकी शुरूआत करने के लिए विधायक राजेश नागर पहुंचे।

इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारे जीवन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है क्योंकि यही पौधे बड़े होकर वृक्ष बनेंगे और हमें जीवनदायक वायु प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में पौधे लगाने चाहिए और उन्हें बड़ा करना चाहिए। ऐसा कर हम अपने और आने वाली पीढिय़ों के जीवन की सुरक्षा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए हमारी सरकार हर संभव मदद कर रही है। जिसे भी पौधों की जरूरत हो, वह सरकारी नर्सरी से ले सकते हैं।

विधायक राजेश नागर ने रोटरी क्लब और सरस्वती ग्लोबल स्कूल के संचालकों का पौधरोपण करने पर सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से कहा कि सभी अपने स्तर पर इस प्रकार के आयोजन करें।

इस अवसर पर प्रिंसिपल पवन कुमार, जिला गवर्नर डॉ० महेश तिरखा, अध्यक्ष जितेंद्र जैन, सचिव सौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमत जैन, शिक्षाविद् वाईके महेश्वरी, कृष्ण अधाना, विक्रम प्रताप नागर सरपंच, मास्टर योगेंद्र नागर, मास्टर सुनील नागर, अनुभव महेश्वरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

अनीता शर्मा की पहल पर दयाल नगर बस्ती में हुई राशन डिपो होल्डरों पर भारी छापेमारी

Metro Plus

फोर्टिस आदि प्राईवेट अस्पतालों में मिली नहीं दी जा रही हैं निर्धन वर्ग के मरीजों को नि:शुल्क ईलाज की सुविधाएं: उमेश अग्रवाल

Metro Plus

जन-समस्याओं का समय पर निराकरण करें सभी अधिकारी: जितेंद्र यादव

Metro Plus