Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जन्मदिन तभी सार्थक बन सकता है जब हम इस दिन शहर को स्वच्छ, खुशहाल और हरा-भरा बनाने का संकल्प लें: राजीव जेटली

मैट्रो प्लस के लिए नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 5 अगस्त:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय ंप्रवक्ता राजीव जेटली ने कहा कि जन्मदिन तभी सार्थक एवं महत्वपूर्ण दिन बन सकता है, जब हम इस दिन शहर को स्वच्छ, खुशहाल और हरा-भरा बनाने का संकल्प लेकर इस दिशाा में काम करें। श्री जेटली ने शहर में जगह-जगह मनाए गए अपने जन्मदिन समारोह के दौरान लोगों को यह संदेश दिया।

इस मौके सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने कहा कि जन्मदिन तो आते जाते रहते हैं, हमारी उम्र बढ़ाते हैं। लेकिन हमारा एक फर्ज है कि कैसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आएं। यदि हम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब होते हैं, तभी हमारा जन्मदिन मनाना सार्थक हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश और प्रदेश के विकास के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। अंतिम व्यक्ति तक उसका हक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। यदि हम अपने उदेश्य को पूरा कर पाते हैं तो हमारा जन्मदिन मनाना सार्थक होगा।

शहर में पहली बार बार ऐसा देखने को मिला जब लोगों ने अपनी स्वेच्छा से जगह-जगह किसी राजनेता के जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। श्री जेटली का जन्मदिन वैसे आज पांच अगस्त सोमवार को था। लेकिन शहर में इससे एक दिन पहले ही रविवार को भी कई स्थानों पर लोगों उनका जन्मदिन समारोह काफी धूमधाम से आयोजित किया। अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली जहां-जहां समारोह में पहुंचे, वहां-वहां उन्होंने पौधारोपण कर अपने संदेश को सार्थक करने का प्रयास भी किया। कई स्थानों पर जन्मदिन समारोह में पहुंचते ही महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ राजीव जेटली जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

श्री जेटली अपने जन्मदिन से एक दिन पूर्व रविवार को सैनिक कालोनी निवासी अंजू चौधरी के निवास स्थान समेत कई स्थानों पर आयोजित जन्मदिन समारोह में लोगों के निमंत्रण पर पहुंचे। इस मौके पर एडवोकेट गौरव अरोड़ा, अंजू चौधरी, अंकित गुलाटी, विकास भाटिया, राजेश अरोड़ा, डॉ. शत्रुघन नरेश अशोक सन्नी, अरूण और धर्मपाल समेत सैकड़ों गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related posts

सुमित गौड़ ने स्मार्ट सिटी, वोट चोरी व पंजाबी समाज का मुद्दा उठाया

Metro Plus

Modern Delhi Public School celebrated ‘The Joy of Giving’ to mark ‘Raksha Bandhan’

Metro Plus

ट्यूबवैल/RO प्लांट के अवैध कनैक्शन पर पाबंदी, चलेगा पुलिस का डंडा, खैर नहीं!

Metro Plus