Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पराली जलाने वालों पर होगी अब FIR ! जानें क्यों?

Metro Plus से Naneen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 अक्टूबर:
जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, फरीदाबाद ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अनुपालना में यह निर्णय लिया गया है कि जो किसान पराली जलाएगा उसके खिलाफ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एफआईआर दर्ज कराएगी। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ऐसे किसानों की मेरा फसल मेरा ब्योरा में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी तथा दो सीजन तक धान, गेहूं व अन्य सभी फसलों को मंडी में बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ० अनिल कुमार ने बताया कि किसान पराली न जलाकर मशीनों का प्रयोग से खेतों में अवशेष मिला सकते है। सरकार की स्कीम के तहत जो किसान सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रिवर्सिबल एमबी प्लो, जीरो टिल सीड ड्रिल, रोटावेटर व हैरो द्वारा पराली अवशेषों को भूमि मे मिलाएगा वे किसान इन सीटू व एक्स सीटू प्रबंधन स्कीम के तहत एक हजार रू० प्रति एकड़ का लाभ उठा सकते है। ऐसा करने से किसानों को आर्थिक रूप से लाभ पंहुचेगा और पराली से पैदा होने वाले धुएं के प्रदूषण से भी बचाएगा।

Related posts

ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर अब होगी कार्यवाही: साहिल गुप्ता

Metro Plus

महिलाओं में कैंसर जांच के लिए रोटरी संस्कार ने लगाया मैमोग्राफी कैंप।

Metro Plus

खुलासा: प्रदेशभर में 75 फीसदी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में नहीं हैं आग से सुरक्षा के मानक पूरे

Metro Plus