Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘जीवन दर्शन-एक प्रतिबिंब’ का लोकार्पण

विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास की बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वामी धर्मदेव के सानिध्य में किया लोकार्पण
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 9 अगस्त।
सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में संजोती पुस्तक ‘जीवन दर्शन-एक प्रतिबिंब’ का रविवार को गुरुग्राम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास की बैठक के दौरान लोकार्पण किया गया। केंद्रीय मंत्री एवं विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास के मुख्य संयोजक मनोहर लाल खट्टर ने न्यास के मुख्य ट्रस्टी स्वामी धर्मदेव के सानिध्य में पुस्तक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक एवं सी. दास ग्रुप के चेयरमैन व न्यास के ट्रस्टी बीआर भाटिया सहित न्यास के कई ट्रस्टी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुस्तक को डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन और विचारों का प्रतिबिंब बताते हुए कहा गया कि ऐसे व्यक्तित्वों की जीवन यात्रा समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत होती है। पुस्तक उनके जीवन मूल्यों और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

बीआर भाटिया ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन पर आधारित यह पुस्तक उनके व्यक्तित्व को करीब से समझने का अवसर प्रदान करती है। पुस्तक में उनके जीवन के विभिन्न पड़ावों, संघर्षों, सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और जीवन मूल्यों को संस्मरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक केवल उनके जीवन की कहानी नहीं, बल्कि उन आदर्शों और मूल्यों का दस्तावेज है, जिन्हें डॉ. छबील दास भाटिया ने अपने जीवन में अपनाया और समाज तक पहुंचाया।

पुस्तक का लेखन उनके पुत्र एवं सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बीआर भाटिया ने अपने भाइयों ग्रुप के प्रबंध निदेशक आरके भाटिया एवं निदेशक विपिन भाटिया और मुकेश भाटिया के सहयोग से किया है। परिवार के सदस्यों ने डॉ. छबील दास भाटिया से जुड़ी स्मृतियों, अनुभवों और जीवन प्रसंगों को एकत्र कर उन्हें पुस्तक का स्वरूप दिया है। इस मौके पर विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास के महासचिव बोधराज सीकरी सहित न्यास के कई ट्रस्टी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वुमेन में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी उत्सव: डांस टीचर अनु झा ने बांधा कार्यक्रम में समां

Metro Plus

SAFFRON PUBLIC SCHOOL felicitates its acme achievers

Metro Plus

कृष्णपाल और अजय गौड़ की मौजूदगी में इनेलो व जजपा से जुड़े पांचाल समाज के सैकड़ों परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

Metro Plus