Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 4 नवंबर:
भाजपा ने जिले में सदस्यता अभियान को गति देने और जिले में 2.5 लाख नए सदस्य बनाने के लिए पार्टी जिला कार्यालय अटल कमल में जिले भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला रखी गई। जिसमें सदस्यता अभियान को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसको अंतिम रूप दिया गया।

जिला कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने संगठन के गठन की प्रक्रिया व सक्रिय कार्यकर्ता बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय महासचिव श्री गौतम ने कहा कि हरियाणा में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, मुझे पूर्ण विशवास है पार्टी के कार्यकर्त्ता इस लक्ष्य को पूर्ण करेंगे। श्री गौतम ने कहा की पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ना और पार्टी संगठन को मजबूत करना ही सदस्यता अभियान का मुख्य लक्ष्य है। हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और देश लगातार विकास की राह पर तेजी से बढ़े इसके लिए हमें प्रयास करना है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला संयोजक हुकमसिंह भाटी ने सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री को आश्वस्त किया कि पार्टी ने 2.5 लाख नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसे पूरा किया जाएगा। बूथ से लेकर प्रदेश तक के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्त्ता इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेकर जिले के लक्ष्य को जल्दी से जल्दी पूर्ण करने का कार्य करेंगे। श्री वोहरा ने बताया कि आज की कार्यशाला में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। 5 और 6 नवंबर को मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

कार्यशाला में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर, पूर्व उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक सतीश फागना, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश टोली सदस्य गोपाल शर्मा, जिला सदस्यता अभियान के संयोजक चेयरमैन हुकमसिंह भाटी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनपाल सिंह, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, पूर्व महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर.एन सिंह, सह-संयोजक बिजेन्द्र नेहरा, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, प्रकोष्ठ विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां और गणना का प्री-टेस्ट शुरू: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

छेड़छाड़ व अश्लील पोर्न विडियो भेजने के आरोपी पवन नागपाल को तीन दिन दिन बाद मिली जमानत!

Metro Plus

एमएएफ ने लगाया फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैैैंप

Metro Plus