Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भगवान शिव-शंकर की पूजा अर्चना करने से दूर होते हैं सभी दु:ख-दर्द: डॉ. राजेश भाटिया

श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 26 फरवरी:
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-1 में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुबह सवेरे से ही मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं का तांता भी बढ़ता गया।

तिकोना पार्क स्थित सिद्धपीठ श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर से मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया की अध्यक्षत्ता में भगवान भोले शंकर की बारात धूमधाम से निकली, जोकि बाजारों में ढोल नगाड़ों के साथ गुजरती हुई सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं-1 के प्रांगण में पहुंची जहां वरमाला पहनाकर भगवान शिव शंकर और माता पार्वती का विधिवत रूप से विवाह सम्पन्न करवाया गया। इस धार्मिक आयोजन को देख लोग भावुक हो गए।

इस मौके पर मंदिर के प्रधान डॉ० राजेश भाटिया ने मन्दिर में रूद्राभिषेक करने के उपरांत सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि देवों के देव महादेव श्री शिव जी भोले भंडारी को माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान श्री शिव जी व माता पार्वती का विवाह हुआ और इस भव्य आयोजन में मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने अपना भरपूर योगदान दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि को महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन विभिन्न पवित्र वस्तुओं से शिव जी भगवान का पूजन व अभिषेक किया जाता है और बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, अबीर, गुलाल, शहद आदि शिव जी भगवान को अर्पित किए जाते हैं और बाबा की पूजा करने से वह अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर कर देते है।

इस अवसर पर राज कुमार वोहरा, गुलशन बग्गा, बंसीलाल कुकरेजा, भरत अरोड़ा, हरि कृष्ण गिरोटी, प्रदीप झाम, रवि सोनी, नरेश गोसाई, सुमन बाला, जनक भाटिया, शैला कपूर, जानवी भाटिया, सोनिया, दिया गुलाटी, चारू ग्रोवर, सुमन चोपड़ा, रानी चोपड़ा, नेतराम गांधी, करण भाटिया, वेद प्रकाश भाटिया, अमर बजाज, इंदर चावला, सुरेंद्र गेरा, राहुल उपाध्याय, राहुल मक्कड़, विक्की रतड़ा, अमित नरूला, रिंकल भाटिया, भरत कपूर, सचिन भाटिया, कमल चोपड़ा, इशांत कथूरिया, विशाल भाटिया, विकास भाटिया, दविंदर डुडेजा, जितांशु चावला, प्रेम बब्बर, गगन अरोड़ा, अजय शर्मा, आशीष अरोड़ा, गौरव गुलाटी, भव्य मलिक, शिवम तनेजा, मुकुल कपूर, परिन अरोड़ा, भाविक नरूला, रविंदर गुलाटी, अनमोल गुलाटी, हितेश आहूजा, सोनू शर्मा, जतिन बांगा, सतीश कपूर, अमित भाटिया, नवीन रंगीला, भरत आहूजा, आर्यन खत्री, साहिल भाटिया, मनीष कपूर, हर्ष भाटिया, प्रणव ग्रोवर, पंकज, हर्षिल खत्री व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

NIT 1C/113-114: अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ FIR करने के लिए MCF ने SHO को पत्र लिखा, MOR करेगा बेदखली के आदेश जारी?

Metro Plus

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की चौपाल पर स्वर्ग के संगीत से जापान के कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

Metro Plus

हेपेटाइटिस-डे: समय पर ईलाज ना कराने से जानलेवा भी साबित हो सकता है हेपेटाइटिस!

Metro Plus