Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 5 मई: भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के भीतर सेवा कार्यों को अत्यधिक महत्व देती है और विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सामाजिक कार्यों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर विपुल गोयल के सैक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 120 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मनोहर खट्टर को सेवा रूपी जन्मदिवस का उपहार दिया।

इस अवसर पर रक्तदान शिविर में सम्मिलित लोगों के बीच पक्षियों के लिए पानी पीने के पात्र भी वितरित किए गए। सभी लोगों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने घरों की छतों और बालकनियों में जलपात्र लगाकर पक्षियों को गर्मी में राहत प्रदान करें।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी हर उत्सव या अवसर को सेवा-मुखी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। पूर्व में भी यह देखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा पूरे सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाती आई है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने जन्मदिवस पर सभी उत्सव कार्यक्रम रद्द कर पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों की आत्मा की शांति हेतु हवन-यज्ञ किया था और उसी दिन उनके समर्थकों द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था।

रक्तदान शिविर की विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने भी समान रूप से भागीदारी निभाई और मातृशक्ति ने पूरे उत्साह के साथ शिविर को सफल बनाया। शिविर में रोटरी क्लब फरीदाबाद द्वारा रक्त संग्रह किया गया और सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, वार्ड-36 के पार्षद कुलदीप सिंह साहनी, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला, वार्ड-35 के पार्षद सचिन शर्मा, वार्ड-37 के पार्षद मुकेश अग्रवाल, वार्ड-14 पार्षद नरेश नंबरदार, वार्ड-33 से पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिलानी, वार्ड-31 के पार्षद प्रतिनिधि कर्ण सिंगला, वार्ड-32 के पार्षद विनोद भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल, भाजपा नेता अजीत नंबरदार, पंडित मुकेश शास्त्री सहित स्थानीय नेतृत्व एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related posts

अब आ गया 50 रुपये का नया नोट, जल्द ही मार्केट में दिखने लगेगा

Metro Plus

NH-5: पार्षद या अधिकारी, किसकी शहर पर बन रही हैं अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंगें?

Metro Plus

राज ठाकरे पर जमकर बरसे डॉ० अजय तिवारी, स्वार्थ की ओछी राजनीति करने का लगाया आरोप

Metro Plus